सर्दियों में शरीर को गर्म रखना है तो खाएं ये 5 फूड्स!

punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2019 - 02:55 PM (IST)

सर्दी का मौसम अपने साथ की समस्याएं लेकर आता है। इस मौसम में चलने वाली सर्द हवाओं के कारण आप जल्दी सर्दी-खांसी की चपेट में आ जाते हैं, फिर चाहें आप कितने भी मोटे कपड़े क्यों ना पहन लें। सर्दियों में होने वाली इन परेशानियों से बचने के लिए शरीर को बाहर से नहीं बल्कि अंदर से गर्म रखने की जरूरत होती हैं।

आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जो आपको अंदर से गर्म रखेंगी और बीमारियों से बचाने में मदद करेंगी। चलिए जानते हैं शरीर को अंदर से गर्म करने के लिए किन चीजों का सेवन करें

अदरक

सर्दी के मौसम में खुद को हैल्दी रखने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर को गर्माहट देने के साथ सर्दी-खांसी से बचाने में भी मदद करता है। आप इसे खाने के अलावा चाय में भी यूज कर सकते हैं।

PunjabKesari

शहद

शहद इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ शरीर को अंदर से गर्म रखने में भी मदद करता है। इससे आप खांसी-जुकाम, फ्लू से बचाने में मदद करता है।

लहसुन

एंटी-बैक्टीरियल व एंटी-ऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर लहसुन भी शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। रोजाना सुबह गर्म पानी के साथ 3-4 लहसुन का सेवन करें। आप चाहें तो लहसुन और शहद का सेवन भी कर सकते हैं। इसके अलावा खाना बानाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

PunjabKesari

नट्स

सर्दी के मौसम में नट्स यानी सूखे मेवे खाने इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके लिए आप बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता, अखरोट आदि को स्नैक्स में शामिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर भी भरपूर होता है, जिससे भूख कंट्रोल में रहती है और आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

मूंगफली

सर्दियों में मूंगफली खाना तो हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में आप इसके साथ गुड़ मिक्स करके खाएं। इससे ना सिर्फ आपका शरीर अंदर से गर्म रहेगा बल्कि आप कई अन्य बीमारियों से भी बचें रहेंगे।

PunjabKesari

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static