रोजाना खाएंगे ये 5 फल तो कब्ज और अपच जैसी समस्याएं रहेंगी कोसों दूर

punjabkesari.in Monday, Nov 29, 2021 - 03:34 PM (IST)

गलत खानपान व लाइफ स्टाइल के कारण कब्ज की समस्या होने लगती है। इसके कारण शरीर को कई तरह की समस्या झेलनी पड़ती है। एक्सपर्ट अनुसार, फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करने से कब्ज की परेशानी दूर की जा सकती है। फाइबर से भरपूर फल शरीर के अंदर पानी तो अवशोषित करते हैं। इससे ये मल कठोर बनने से रोकने में मदद करते हैं। ऐसे में कब्ज की समस्या से राहत पाने में मदद मिलती है। चलिए जानते हैं फाइबर से भरपूर 5 बेस्ट फल...

PunjabKesari

संतरा भी आएगा काम

पाचन दुरुस्त रखने व कब्ज दूर करने में संतरा भी कारगर माना गया है। इसमें फाइबर अधिक और कैलोरी कम मात्रा में होती है। एक्सपर्ट अनुसार, रोजाना 1 बड़ा संतरा खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। ऐसे में कब्ज, अपच, एसिडिटी व पेट संबंधी अन्य समस्याओं से आराम रहता है।

पपीता रखेगा पेट साफ

पेट को हेल्दी रखने के लिए पपीता बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पेपेन एंजाइम प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। ऐसे में कब्ज की समस्या में पपीता खाना बेहद फायदेमंद माना गया है। एक रिसर्च अनुसार, लगातार 40 दिनों तक पपीता खाने से कब्ज की समस्या दूर होने में मदद मिलती है और पाचन मजबूत रहता है।

PunjabKesari

नाशपति रखेगा पेट दुरुस्त

आप कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए नाशपति का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद यौगिक गुण पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इसमें फाइबर, फ्रुक्टोज (fructose) और सोर्बिटोल (sorbitol) होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी दूर करते हैं। ऐसे में रोजाना 1 नाशपति खाने से कब्ज, अपच, एसिडिटी आदि पेट संबंधी समस्याएं दूर होती है।

सेब से होगा पेट साफ

एक्सपर्ट अनुसार, कब्ज की समस्या से बचने व उसे ठीक करने के लिए सेब कारगर माना गया है। सेब पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। आंत की क्रिया बेहतर तरीके से होती है। ऐसे में रोजाना सुबह 1 सेब का सेवन करना चाहिए। अगर आप सेब नहीं खाना चाहते तो इसका जूस पी सकती हैं। 

PunjabKesari

अमरुद भी फायदेमंद

सर्दियों में लोग खासतौर पर अमरुद खाना पसंद करते हैं। अन्य फलों की तुलना में इसमें ज्यादा फाइबर, विटामिन सी होता है। रोजाना 1-2 अमरुद का सेवन करने से पाचन क्रिया तेज होती है। कब्ज, पेट में ऐंठन, दर्द, एसिडिटी आदि की परेशानी से राहत मिलती है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static