दुबलेपन से है परेशान तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, मिलेगा सही वजन

punjabkesari.in Sunday, Aug 22, 2021 - 11:29 AM (IST)

मोटापे की तरह दुबलापन भी शरीर के लिए बुरा माना जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, किसी व्यक्ति का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 18.5 से कम होना अंडर वेट कहलाता है। वहीं दुबलेपन के कारण मांसपेशियों व हड्डियों को पूरा पोषण नहीं मिल पाता है। इसके कारण शरीर में कमजोरी आने के साथ बीमारियों लगने का खतरा बढ़ता है। वैसे तो वजन बढ़ाने के लिए बाजार में अलग-अलग दवाइयां व पाउडर मिलता है। मगर इससे साइड इफेक्ट होने का खतरा रहता है। ऐसे में आप अपनी डेली डाइट में कुछ बदलाव करके वजन बढ़ा सकती है।

चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिसके सेवन से आप तेजी से वजन बढ़ा सकती है।


अंडा

अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर के मसल्स का वजन तेजी से बढ़ता है। इसके साथ ही सेहतमंद रहने में मदद मिलती है। ऐसे में दुबले-पतले लोगों को रोजाना अंडों का सेवन करना चाहिए।

दूध

दूध में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट्स आदि पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को सभी जरूरी तत्व आसानी से मिलते हैं। इससे बेहतर शारीरिक विकास होने में मदद मिलती है। वहीं शरीर को प्रोटीन मिलने से वजन भी बढ़ता है। ऐसे में आप वजन बढ़ाने के लिए रोजाना 2 गिलास दूध का सेवन कर सकती है। आप दूध में शहद, सूखे मेवे डालकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा दूध से बनी चीजें जैसे कि पनीर, दही आदि का सेवन करने से भी फायदा मिलता है।

PunjabKesari


घी

घी में हाई कैलोरीज़ व गुड फैट्स होते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक रोजाना 2 चम्मच घी का सेवन करने से वजन बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में दुबले-पतले लोगों को इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना चाहिए।

केला

वजन बढ़ाने के लिए केला बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें अधिक मात्रा में कैलोरीज़ होती है। ऐसे में दुबले-पतले लोगों से लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। साथ ही जिम जाने वाले लोगों को एक्सरसाइज करने से कुछ देर पहले 2 केले खाने चाहिए। इसके अलावा आप नाश्ते या शाम के समय बनाना शेक बनाकर पी सकती है। इससे एक्सरसाइज दौरान शरीर को एनर्जी व मसल्स बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर को सही वजन मिलता है।

PunjabKesari


बादाम

बादाम में कैलोरीज़ अधिक पाई जाती है। इसका सेवन करने से शरीर को अच्छा ऑयल और सभी जरूरी तत्व मिलते हैं। साथ ही वजन बढ़ने में मदद मिलती है।‌‌ एक्सपर्ट्स के अनुसार रातभर भिगोएं बादाम अगली सुबह खाने से वजन बढ़ाने मे मदद मिलती है। इसके अलावा इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

काले चने

काले चने प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, फाइबर आदि गुणों से भरपूर होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। साथ ही सही वजन पाने में मदद मिलती है। आप इसे रातभर पानी में भिगो कर अगली सुबह इसका सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा भूनें चने खाने से भी वजन बढ़ने में मदद मिलती है।

PunjabKesari


मूंगफली

वजन बढ़ाने के लिए बादाम की तरह मूंगफली भी कारगर मानी जाती है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण होते हैं। इसके साथ हाई कैलोरीज़ से भरपूर मूंगफली को रातभर पानी में भिगोकर अगली सुबह सेवन करने से सही वजन पाने में मदद मिलती है।‌‌  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static