Blood Deficiency है तो दवा नहीं खाएं ये चीजें, महीने में पूरी होगी खून की कमी

punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 11:03 AM (IST)

क्या आप लगातार थकान महसूस करते हैं? क्या आपकी त्वचा पीली और बेजान हो गई है? यह शरीर में खून की कमी का संकेत हो सकता है। मेडिकल भाषा में इसे एनीमिया भी कहा जाता है, जिसका कारण शरीर में हीमोग्लोबिन का सही से ना बनना हो सकता है।

एनीमिया होता क्या है?

बॉडी सेल्स को एक्टिव रखने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है, जिसे हीमोग्लोबिन शरीर के बाकी अंगो तक पहुंचाता है। हीमोग्लोबिन एक आयरन से भरपूर प्रोटीन है, जो लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद होता है। यह पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने के लिए जिम्मेदार होता है। जब हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है तो यह थकान, कमजोरी, सांस की तकलीफ, सिरदर्द, आदि का कारण बन सकता है। शरीर में आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन पर असर पड़ सकता है। इससे बॉडी व ब्रेन फंक्शन में भी रुकावट आती है।

बहुत से लोग शरीर में खून की कमी को पूरी करने के लिए आयरन की गोलियां, सप्लीमेंट्स या दवाएं लेते हैं लेकिन आप कुछ नेचुरल फूड्स से भी शरीर में खून की कमी को पूरा कर सकते हैं। चलिए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जो शरीर में खून की कमी नहीं होने देगी और हीमोग्लोबिन बनाने में भी मदद करेगी।

हल्दी के साथ दही

एनीमिया से पीड़ित लोगों को दिन में 2 बार 1 कप दही में हल्दी डालकर खानी चाहिए। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होगी और पाचन भी सही रहेगा।

हरी सब्जियां अधिक खाएं

पालक, अजवाइन, सरसों का साग और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियोां क्लोरोफिल व आयरन का अच्छा स्रोत है। इससे हीमोग्लोबिन भी बनता है और शरीर में आयरन की कमी भी नहीं होती।

तांबे का पानी पिएं

आयुर्वेद में तांबे के पानी को बहुत स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। रात में तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखें और सुबह पी लें। यह आपके शरीर को प्राकृतिक खनिजों से भरने में मदद करता है।

चुकंदर या अनार का रस पिएं

अनार और चुकंदर फोलिक एसिड, आयरन, कॉपर, पोटैशियम से भरपूर होता है। अगर इन दोनों जूस को नियमित रूप से लिया जाए तो शरीर में कभी भी खून की कमी नहीं होगी।

तिल

खाने से आयरन की मात्रा बढ़ाने का एक और बढ़िया तरीका है, काले तिल। आप तिल को थोड़े से पानी में दो से तीन घंटे के लिए भिगोकर रखें और फिर उन्हें पीसें। इसे रोजाना एक चम्मच शहद के साथ लें।

किशमिश और खजूर

खजूर और किशमिश आयरन और विटामिन सी से भरपूर होता है। नाश्ते या ईवनिंग स्नैक्स में मुट्ठीभर किशमिश और 1-2 खजूर खाएं। इससे आपको इंस्टेंट एनर्जी भी मिलेगी और शरीर में खून की कमी भी नहीं होगी।

Content Writer

Anjali Rajput