सिगरेट नहीं छोड़ रही पीछा तो खाने शुरू करें ये आहार

punjabkesari.in Thursday, Jul 06, 2017 - 06:41 PM (IST)

पंजाब केसरी(सेहत)- स्मोकिंग की बुरी लत आजकल हर 5 में से 3 युवाओं में देखी जाती है। एक बार अगर यह बुरी आदत लग जाए तो छूटनी मुश्किल हो जाती है लेकिन वह इससे होने वाले नुकसान से अंजान है। इससे शरीर को बहुत नुकसान भुगतना पड़ सकता है। इस लत से छुटकारा पाने के लिए अपने आहार में इन चीजों को शामिल करके फायदा मिल सकता है।

1. ओट्स
ओट्स बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसको खाने से शरीर की चर्बी कम होने के साथ-साथ सिगरेट पीने की आदत को भी दूर हो जाती है। दिन में एक या दो बार इसका सेवन करने से सिगरेट पीने की लत से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने का काम करते हैं। इसके साथ खूब सारा पानी पीएं। धीरे-धीरे सिगरेट पीने की आदत छूट जाएगी। 

2. शहद
शहद भी बहुत लाभकारी होता हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन की मात्रा अधिक पाई जाती हैं। ऑर्गेनिक हनी का रोजाना 1 चम्मच खाने से फायदा मिलेगा।

3. मूली
मूली का सेवन करने से भी धूम्रपान से दूर रहा जा सकता है। इसे सलाद और सब्जी के रूप में भी खाया जा सकता है। यह चेन स्मोकर्स के लिए बहुत लाभकारी है। 

4. मुलेठी 
मुलेठी का प्रयोग खांसी जैसे रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता हैं पर इसके अलावा सिगरेट पीने वालों के लिए यह वरदान हैं। मुलेठी के टुकड़े को मुंह में डालकर चूसने से स्मोकिंग की इच्छा कम हो जाती है। दिन में 1-2 बार मुलेठी का इस्तेमाल जरूर करें।

5. पानी
पानी शरीर के लिए बहुत ही गुणकारी होता हैं। इसको पीने से स्किन में चमक आती हैं, विषैले पदार्थ यूरिन के द्वारा बॉडी से बाहर निकल जाते हैं। हर रोज कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं। इससे धूम्रपान की आदत छूटने लगती है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static