Fair Skin वाला बेबी चाहिए तो प्रेग्नेंसी टाइम खाएं ये चीजें

punjabkesari.in Sunday, Jul 01, 2018 - 06:26 PM (IST)

प्रैग्नेंसी होते ही महिलाओं को अपने खान-पान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। क्योंकि उस पर ही उसके होने वाले बच्चे का स्वस्थ निर्भर करता है। सभी माएं चाहती है कि उसका बच्चा बुद्धिमान, सुंदर और सुशील पैदा हो। वैसे तो बच्चे का रंग और स्वभाव पेरेंट्स पर ही जाता है लेकिन प्रेग्नेंसी में कुछ चीजें खाने से बच्चे का रंग गोरा हो सकता है। जी हां, आज हम आपको ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैंं जिसे प्रेग्नेंसी के दौरान डाइट में शामिल करने से बच्चे का रंग गोरा किया जा सकता है।


 प्रेग्नेंसी में खाएं ये चीजें


 अंगूर
अंगूर खाने से होने वाले बच्चे का रंग गोरा हो सकता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन नहीं करना है। सिर्फ 15-20 अंगूर खाने से बच्चे का रंग निखर सकता है। अगूंर का ज्यादा सेवन करने से आपको परेशानी हो सकती है। 

 केसर वाला दूध

PunjabKesari, Pregnancy, प्रेग्नेंट लेडी डाइट, गोरी संतान पाने के उपाय, गर्भवती महिला की देखभाल
केसर वाला दूध पीने से न केवल शिशु का रंग गोरा होगा, बल्कि इससे महिला के रंग में भी निखार आएगा। इसके लिए 1 गिलास दूध में 4-5 केसर के रेशे डाल कर उबाल लें। जब दूध गुनगुना हो जाएं तो इसे पीएं। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि इससे ज्यादा इसका सेवन न करें क्योंकि इससे गर्भाशय से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। 

 नारियल 
प्रैग्नेंसी के दौरान नारियल का सेवन वैसे भी बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से महिला को मॉर्निंग सिकनेसे से भी राहत मिलती है। शिशु के रंग में निखार लाने के लिए महिला कच्चे नारियल, नारियल पानी, नारियल के लडू, नारियल की खीर आदि का सेवन कर सकती है। 

 बादाम 

PunjabKesari, Pregnancy, प्रेग्नेंट लेडी डाइट, गोरी संतान पाने के उपाय, गर्भवती महिला की देखभाल
गर्भावस्था में बादाम खाने से केवल शिशु का रंग ही नहीं गोरा होता बल्कि शिशु के विकास में भी मदद मिलती है। बादाम में विटामिन इ भरपूर मात्रा में होता है। यह शिशु के बालों को खूबसूरत बनाने में मदद करता है। इसके लिए रात को 5-6 बादाम पानी में भिगो दें और सुबह इसे दूध के साथ चबा कर खाएं। 

 दूध 
दूध तो वैसे भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे न केवल बच्चे का गोरा रंग होगा साथ ही में उसके विकास में भी मदद मिलेगी। प्रेग्नेंट महिला को दिन में 2-3 बार दूध जरूर पीना चाहिए। 

 संतरा 
संतरा का टेस्ट बढ़िया होने के कारण प्रेग्नेंट महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसे खाने से महिला को प्रैग्नेंसी के दौरान होने वाली कब्ज से भी राहत मिलती है। साथ ही में शिशु का रंग भी गोरा होता है। इसके अलावा शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static