पानी वाले ये 5 फल जरूर खाएं, डिहाइड्रेशन से बचेगा शरीर

punjabkesari.in Monday, May 03, 2021 - 02:57 PM (IST)

गर्मी के मौसम में अक्सर कुछ खाने-पीने का मन नहीं करता है। मगर इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए आप डेली डाइट में कुछ फल शामिल कर सकते हैं। जी हां, फलों में पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होने के साथ भारी मात्रा में पानी पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है। इसके अलावा इम्यूनिटी स्ट्रांग होने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी कम रहेगा। तो आइए जानते हैं उन फलों के बारे में...

PunjabKesari

आम 

आम लगभग हर किसी का फेवर फल है। गर्मियों में मिलने वाले इस फल को लोग बड़े चाव से खाते हैं। इसमें पोषक तत्वों के साथ   86 प्रतिशत पानी होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी पूरी होने में मदद मिलती है। इसके अलावा इम्यूनिटी तेज होने से बीमारियों से बचाव रहता है। 

खरबूजा 

गर्मियों में आम के साथ खरबूजा भी बेहद खाया जाता है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स होने के साथ 95 प्रतिशत पानी होता है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। साथ ही ठंडक व तरोताजा महसूस होता है। 

PunjabKesari

नारियल पानी 

सेहतमंद रहने के लिए नारियल पानी का सेवन करना बेस्ट माना जाता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, फाइबर व अन्य पोषक तत्वों के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते है। इससे शरीर को पोषण मिलने के साथ डिहाइड्रेशन की समस्या से आराम मिलता है। साथ ही इम्यूनिटी व पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में कोरोना वायरस व अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। 

तरबूज 

तरबूज एक मौसमी फल है। गर्मियों में मिलने वाला यह फल टेस्टी होने के साथ भारी मात्रा में पोषक तत्वों सो भरपूर होता है। इसमें 90 प्रतिशत पानी होने से दिनभर शरीर हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसका सेवन करने से दिनभर फ्रेश फील होने के साथ चेहरे पर ग्लो आता है। आप इसका जूस बना भी पी सकती है। 

PunjabKesari

सेब

सेब पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें करीब 86 प्रतिशत पानी पाया जाता है। ऐसे में रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। ऐसे में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव रहता है। वहीं सेब को कई बीमारियों का काल कहते हैं। ऐसे में डॉक्टर भी रोजाना 1 सेब खाने की सलाह देते हैं। आप इसे सीधा खाने की जगह फ्रूट सैलेड, खीर, जूस आदि में मिलाकर सेवन कर सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static