रातों-रात पिंपल्स से मिलेगा छुटकारा, लगाएं ये चीजें

punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2017 - 11:46 AM (IST)

बदलते लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतों के कारण चेहरे से जुड़ी प्रॉबल्म होना आम है। पिंपल्स की समस्या बहुत से लोगों होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई क्रीम्स और ट्रींटमेंट को सहारा लेते है, लेकिन पिंपल्स है कि हटने का नाम ही नही लेते है। अगर किसी पार्टी या फंक्शन में जाना हो तो चेहरे पर मौजूद पिंपल्स सारे अरमानों पर पानी फेर देता है। अगर आप भी अपने पिंपल्स से 1 ही रात में छुटकारा पाना चाहते है तो इन घरेलू तरीकों को अपनाएं। 

 

सफेद टूथपेस्ट
पिंपल्स पर 1 घंटे के लिए टूथपेस्ट लगाकर छोड़ दें। ध्यान रखें कि टूथपेस्ट जेलयुक्त हो। इसके इस्तेमाल से पिंपल्स रातों-रात दूर हो जाएगा। 

स्टीम उपचार
स्टीम लेने से चेहरे की गंदगी निकल जाती है और पिंपल्स की समस्या कम हो जाती है। इसलिए समय-समय पर अपने चेहरे को स्टीम दें। 

लहसुन लगाएं
लहसुन छीलकर उसे अपने पिंपल्स पर लगाएं और 5 से 7 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोएं। 

सिरका
चेहरे को धोने के बाद सेब युक्त सिरका में पानी मिलाकर फेसवॉश बनाकर चेहरे पर लगाएं। पेस्ट को दस मिनट तक चेहरे पर लगाए रखे और बाद में चेहरा धो लें। 

अंडे का सफेद भाग
अंडे को सपेद भाग उंगुली की मदद से पिंपल्स पर लगाएं। सूखने के बाद तुरंत धो दें। ऐसा दिन में चार बार करें। 

टमाटर 
ताजे टमाटर के जूस को अपने चेहरे पर मास्क की तरह इस्तेमाल करें। उसके बाद एक घंटे बाद चेहरे को धो दें।

संतरे के छिलके
चेहरे को गर्म पानी से धोएं। इसके बाद संतरे के छिलके को पिंपल्स पर लगाएं और रगड़ें। इससे पिंपल्स दूर होंगे और चेहरे को रोम छिद्र खुलेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static