दुनिया के इन देशों की नागरिकता पाना है बहुत आसान! (Pix)

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2016 - 05:58 PM (IST)

दुनिया में बहुत से लोग हैं तो अपने परिवार के साथ किसी ऐसी जगह पर रहना चाहते हैं,जहां पर हर तरह की सुविधा मिल सके। इसी कारण बहुत से लोग अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में जा बसे। कुछ तो उस देश की नागरिकता पाने में कामयाब हो गए लेकिन वहीं कुछ को इसमें सफलता नहीं मिली। आज हम जिन देशों की बात कर रहे हैं वहां कि खास बात है कि उन देशों में  नागरिकता पाना दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले बहुत आसान है। आइए जाने कौन से हैं वो देश...

1. रूस 

रूस की नागरिकता पाने के लिए वहां की भाषा सीखना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही कुछ नॉर्म्स पास करने के बाद रूस की नागरिकता पाने के लिए भुगतान करना होता है। इसके बाद रूस की नागरिकता मिल जाती है। 

2. डोमिनिकन रिपब्लिक

इस देश की नागरिकता पाने के लिए यहां पर 2 लाख डालर की इन्वेस्टमेंट बिजनेस खोलना होगा और इनकम का प्रूफ देना होगा। इसके बाद आप डोमिनिकन रिपब्लिक के नागरिक बन सकते हैं। 

3. बेलीज

बेलीज उत्तर कोरिया का देश है और यहां की नागरिकता हासिल करना यूरोप के देशों के मुकाबले आसान है। इस देश में 5 साल रहने के बाद आप यहां की नागरिकता हासिल कर सकते हैं। 

4. हंगरी

हंगरी में 3 लाख का बोन साइन करने के बाद बाहर से आए नागरिक को यहां कि नागरिकता दे दी जाती है। 

5. इक्वाडोर

इक्वाडोर के कानून के अनुसार अगर आपके पास 1000 डॉलर हैं। किसी भी तरह के का कोई अपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है और महीने की आय 800 डॉलर है। इसके साथ 25000 डॉलर बैंक बैंलेस भी है तो आपको इस देश की नागरिकता मिल जाएगी। 

6. मेसेडोनिया

इस देश में आपका बिजनेस है और 40,000 यूरो की इन्वेस्टमेंट भी है तो सरकार आपको यहां कि नागरिकता दे देगी। 

7. पनामा

पनामा में 5 साल रहने या फिर यहां के लड़का या लड़की के साथ शादी करने के बाद यहां की नागरिकता मिल जाती है। 

8. सेशेल्स

यह देश बहुत कुदरती खूबसूरती के हिसाब से सुंदर है। आपके पास अगर इस देश की डेढ़ लाख की करंसी है तो आपको यहां की नागरिकता मिल जाएगी।

9. पराग्वे

पराग्वे में बैक में 5000 और बाद में 200 डॉलर जमा करवाने पर आपको यहां की नागरिकता दे दी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static