ईशा देओल ने सेलिब्रेट किया बेटी राध्या का बर्थ डे(See Pics)

punjabkesari.in Monday, Oct 21, 2019 - 01:31 PM (IST)

बीती रात धर्मेंद्र की बेटी और मशहूर एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपनी बेटी राध्या का दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान बहुत से बॉलीवुड दीवाज अपने बच्चों के साथ इस बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। बतादें कि सभी स्टारकिड्स भी अपने फेमस माता-पिता की तरह स्टाइलिश अंदाज में ही स्पॉट होते है। इस पार्टी में भी स्टारकिड्स के डिफ्रेंट और सोबर लुक खूब लाइमलाइट बटोर रहे है। आइये आपको बताते है कि कौन से स्टारकिड ने क्या-क्या पहना था.... 

सबसे पहले बात करते है बर्थडे गर्ल और उनकी मोम की...... ईशा और राध्या दोनों ने पिंकिश और पैस्टल फ्लोरल फ्रॉक वियर की थी। ऐसा लग रहा था मानों ईशा ने यह मैचिंग खासतौर पर सबसे अलग दिखने के लिए की हो। इस पार्टी में बच्चों से लेकर उनके माता-पिता लाइट कलर के ड्रेसेज में ही नजर आए। नानी हेमा भी क्रीम कलर के अनारकली सूट में पोज़ देते नजर आई। वहीं ईशा के पति भरत तखतानी भी बहुत सिंपल लुक में स्पॉट हुए। बतादें कि ईशा की 2 बेटियां है। राध्या उनकी पहली बेटी है और दूसरीं बेटी मिराया अभी 4 महीने की हुई है। 

PunjabKesari

स्टारकिड्स में सबसे फेमस और सबके चहिते तैमूर अली खान ने सबसे ज्यादा वाहवाही बटोरी। वो अपने केयर टेकर के साथ शामिल हुए। तैमूर बेबी पिंक शर्ट और डेनिम जीन्स में बहुत ही क्यूट लग रहे है। 

PunjabKesari

वहीं तैमूर की बुआ सोहा अली खान अपनी बेटी इनाया के साथ बहुत ही कैज़ुअल अंदाज में पहुंची। इनाया ने मल्टी नियोन कलर्ड फ्रॉक पहनी थी। उनकी साइड पोनी टेल हेयर स्टाइल सबसे ज्यादा क्यूट लग रही थी। अगर बात करें सोहा की तो वो व्हाइट शर्ट और डेमिन जीन्स में नजर आई। 

PunjabKesari

अभी भी पार्टी में बहुत से ऐसे स्टारकिड नजर आए जो बहुत डैशिंग लग रहे है। अब तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य कपूर की ही बात करते है। लक्ष्य ब्लू जैकेट और व्हाइट शर्ट के साथ डेनिम में नजर आए। वैसे तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में आएदिन पार्टीज होती रहती है मगर स्टारकिड की बर्थडे पार्टी का कोई मुकाबला नहीं हो सकता है। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Recommended News

Related News

static