Dussehra 2020: मिष्ठी दोई रेसिपी

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2020 - 09:53 AM (IST)

त्योहारों में हर कोई एक- दूसरे को मिठा खिलाकर बधाई देते है। बात अगर दशहरे की करें तो इस दिन लोग खासतौर पर जलेबी खाते हैं। मगर आप इस बार कुछ अलग करना चाहते हैं तो बंगाल की स्पेशल डिश मिष्ठी दोई बना सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको सिखाते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री:

दूध- 2 लीटर 
दही- 125 ग्राम 
शक्कर- 400 ग्राम 
सूखे मेवे- 2 बड़े चम्मच (कटे हुए)

PunjabKesari

विधि:

1. एक पैन में दूध और 300 ग्राम शक्कर डालकर गैस की धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए उबालें।
2. दूध के आधा होने पर गैस बंद कर दें।
3. अब एक अलग पैन में बची हुई शक्कर को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए चाशनी बनाएं।
4. तैयार चाशनी में दूध और दही डालकर मिलाएं।
5. फिर इसे कपड़े से ढककर गर्म जगह पर दही जमने के लिए रख दें।
6. दही जमने के बाद इसे फ्रिज में रख ठंडा कर लें।
7. लीजिए आपकी मिष्ठी दोई बनकर तैयार है।
8. इसे फ्रिज से निकाल कर सूखे मेवों से गार्निश कर सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static