दुनिया में सबसे पहले कहां शुरू होती है गर्मी, जान लीजिए इसका राज

punjabkesari.in Saturday, Mar 22, 2025 - 05:15 PM (IST)

नारी डेस्क : गर्मी और सर्दी का मौसम हमारी पृथ्वी की धुरी के झुकाव पर निर्भर करता है। पृथ्वी का झुकाव ही मौसम में बदलाव लाता है। जब पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है, तो सूर्य से दूरी की वजह से सर्दी और गर्मी का असर होता है। गर्मी और सर्दी का मौसम यह तय करता है कि पृथ्वी के किस हिस्से पर सूर्य की सीधी रोशनी ज्यादा पड़ेगी।

गर्मी कैसे शुरू होती है

हमारी पृथ्वी दो हिस्सों में बंटी हुई है: उत्तरी गोलार्ध और दक्षिणी गोलार्ध। जब पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है, तो एक गोलार्ध सूर्य की तरफ झुका होता है और दूसरा गोलार्ध सूर्य से उलट दिशा में। जब सूर्य के पास वाला गोलार्ध झुका होता है, तो वहां गर्मी का मौसम होता है, और जब सूर्य से दूर वाला गोलार्ध झुका होता है, तो वहां सर्दी का मौसम शुरू होता है।

PunjabKesari

दुनिया में गर्मी सबसे पहले कहां शुरू होती है?

दुनिया में सबसे पहले गर्मी का मौसम दक्षिणी गोलार्ध के देशों में शुरू होता है। ये देश हैं—ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, चिली, अर्जेंटीना, और जाम्बिया। यहां पर गर्मी का मौसम 21 दिसंबर से शुरू होता है और 20 मार्च तक चलता है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: इन शहरों में मिलेगी खुली और साफ हवा, प्रदूषण से परेशान परिवार को मिलेगा आराम

जब दक्षिणी गोलार्ध में गर्मी होती है, तो उत्तरी गोलार्ध में सर्दी का मौसम रहता है। जैसे ही दक्षिणी गोलार्ध में सर्दी का मौसम शुरू होता है, उत्तरी गोलार्ध में गर्मी का मौसम शुरू हो जाता है, जो 21 जून से लेकर 21 सितंबर तक रहता है।

PunjabKesari

भारत में गर्मी कब होती है?

भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित है, इसलिए यहां पर गर्मी का मौसम मार्च से लेकर जून तक होता है। इस समय के दौरान भारत में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है।
 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static