Good News! प्रिंस हैरी-मेगन के घर गूंजी किलकारियां, घर आया नन्हा मेहमान

punjabkesari.in Monday, May 06, 2019 - 08:01 PM (IST)

ब्रिटिश शाही परिवार के घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंज उठी हैं। जी हां, ब्रिटेन शाही परिवार के छोटे बेटे ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मार्केल एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। रॉयल हाइनेस द डचेस ऑफ ससेक्स मेगन ने आज सुबह बेटे को जन्म दिया। बेबी का वजन 7.1875 पाउंड यानि 3.2 किलोग्राम है और जन्म के समय ड्यूक वहीं मौजूद थे।

द क्वीन, द ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग, द प्रिंस ऑफ वेल्स, द डचेस ऑफ कॉर्नवॉल, ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैम्ब्रिज, लेडी जेन फेलोज (Fellowes), लेडी सारा मैककोरक्डोले  (Sarah McCorquodale)और एर्ल स्पेन्सर (Earl Spencer) ने इसी खुशी की खबर के बारे में सूचित किया।

PunjabKesari, Meghan Markle

डचेस की मां, डोरिया रैगलैंड अपने पहले पोते के आने की खुशी में बेहद खुश हैं और फ्रॉगम कॉटेज में रॉयल हाईनेस मेगन के साथ है। रॉयल हाईनेस और बेबी दोनों स्वस्थ हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static