हड्डियां टूटती रही और कार चलती रही... नशे में धुत लड़कों ने  4 KM तक घसीटा लड़की को

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2023 - 12:43 PM (IST)

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। परिवार की जिम्मेदारियां लेकर घर से निकली  20 वर्षीय लड़की को क्या पता था कि उसे इतनी बेरहमी से मौत मिलेगी। इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। कार के नीचे फंसी लड़की की हड्डियां टूट रही थी उसके पैर, सिर और शरीर बुरी तरह कुचले जा रह थे और शराब के नशे में धुत्त लड़के मजे से कार चला रहे थे। 

PunjabKesari

घटना का वीडियो आया सामने

पांच लड़कों द्वारा लड़की को कार से चार किलोमीटर तक घसीटने की घटना के बारे में जिसने सुना वह हैरान रह गया। ये दर्दनाक मामला है रविवार का यानी की नए साल के पहले दिन का। 20 वर्षीय युवती अपने घर की तरफ जा रही थी, तभी उसकी  स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और उसके शव को करीब चार किलोमीटर तक घसीटते ले गई।  युवती का शव सड़क पर निर्वस्त्र अवस्था में मिला।'

PunjabKesari

5 आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस  का कहना है कि मारुति बलेनो में यात्रा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, महिला का निर्वस्त्र शव और उसके टूटे पैर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देख लोग दहशत में हैं। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने भी मामले में पुलिस को नोटिस जारी किया है। पुलिस के अनुसार कंझावला थाने (रोहिणी जिला) में तड़के तीन बजकर 24 मिनट पर सूचना मिली कि कुतुबगढ़ इलाके की ओर जा रही एक कार से एक शव बंधा हुआ है।  शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज दिया गया है। 

PunjabKesari
कार के पहिये में फंसा लड़की का पैर

पुलिस का कहना है कि पीड़िता का पैर कार के एक पहिये में फंस गया और उसे करीब चार किलोमीटर तक घसीटा गया। मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना) और 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया गया है। दीपक एक ड्राइवर है, अमित उत्तम नगर में एसबीआई कार्ड का काम करता है, कृष्ण कनॉट प्लेस में काम करता है, मिथुन नारायणा में हेयर ड्रेसर का काम करता है और मित्तल सुल्तानपुरी में एक निजी फूड डिलीवरी कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर काम कररता है।

PunjabKesari
स्वाति मालीवाल का फूटा गुस्सा

 पीड़िता विवाह एवं अन्य कार्यों में पार्ट टाइम काम करती थी। उन्होंने बताया कि जब यह घटना हुई, तब वह ऐसे ही एक समारोह से घर लौट रही थी। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्होंने घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस को समन जारी किया है। मालीवाल ने ट्वीट किया- ‘‘दिल्ली की सड़कों पर एक लड़की को नशे में धुत लड़कों ने अपनी गाड़ी से कई किलोमीटर तक घसीटा। उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में सड़क पर मिला। ये बेहद भयानक मामला है। दिल्ली पुलिस को हाज़िरी समन जारी कर रहे हैं।'' उन्होंने कटाक्ष किया, ‘‘ क्या सुरक्षा व्यवस्था थी न्यू ईयर के मौक़े पे ?''
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static