गर्भावस्था में पीएंगे यह जूस तो शरीर को होंगे कई फायदे

punjabkesari.in Wednesday, Jun 06, 2018 - 05:07 PM (IST)

गर्भावस्था में चुकंदर के फायदे : चकुंदर का सेवन हैल्थ और स्किन दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पाएं जाने वाले पौषक तत्व शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है। ज्यादातर लोग चुकंदर का स्लाद बनाकर या जूस बनाकर पीते हैं। गर्भावस्था में चकुंदर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। चकुंदर को पीने या खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती हैं। इसके अलावा भी प्रैग्नेंसी में चुकंदर का सेवन करने से कई फायदे होते हैं। आज हम आपको उन्ही फायदों के बारे में बाताएंगे।  


गर्भावस्था में जरूरी है फॉलिक एसिड
जब एक औरत मां बनने वाली होती है। तो उसके शरीर को पहले की उपेक्षा ज्यादा मात्रा में फॉलिक एसिड की अवश्यकता होती है। इसकी कमी होने पर बच्चा का शारीरिक और मानसिक विकास पूर्ण रूप से नहीं हो पाता है। फॉलिक एसिड की कमी होने पर महिलाए के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत तक हो सकती है। 

PunjabKesari

1. ब्लड प्रेशर 
गर्भवस्था में चकुंदर का जूस पीने से ब्लड प्रैशर सामान्य रहता है। जिन महिलाओं को इस अवस्था में हाई या लॉ ब्लडप्रैशर की समस्या रहती है उनको रोजाना चुकंदर का जूस पीना चाहिए। इसके अलावा चकुंदर का जूस पीने से शरीर में खून का संचार ठीक तरह से होता है। 

 

2. कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत
कैल्शियम की कमी होने पर बच्चे और मां दोनों की हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। चकुंदर का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होने देते। अगर गर्भावस्था में आपके शरीर में जोड़ों में दर्द होने की समस्या है तो चकुंदर का जूस जरूर पीएं। 

 

3. याददाश्त तेज होना
मां के गर्भ में पल रहे बच्चे की याददाशत को तेज करने के लिए चकुंदर का जुस बहुत फायदेमंद होता है। चुकंदर में पाया जाने वाले फॉलिक एसिड अल्‍जाइमर और डिमेंशिया के खतरे को कम करता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static