गर्मी में पिएं Natural एनर्जी Refresher

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 05:14 PM (IST)

नारी डेस्क: गर्मी में दिनभर की थकान से शरीर की एनर्जी खत्म हो जाती है। तेज धूप की वजह से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। ऐसे में फ्रेश, हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए अगर कोई नेचुरल एनर्जी ड्रिंक मिल जाएं तो बात बन जाती है। आज हम आपको ऐसी ही नेचुरल एनर्जी Refresher ड्रिंक बताने जा रहे है, जो आपके शरीर को तरोताजा कर देगी। ये ड्रिंक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखता है। चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका...

PunjabKesari

सामग्री (Ingredients)

सेब – 100 ग्राम
अनार – 70 ग्राम
हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच
अदरक – 1 टेबलस्पून
पानी – 100 मिली

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yum (@yum.recipe)

बनाने की विधि (Preparation)

सबसे पहले सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और अनार के दाने निकाल लें।
अब एक ब्लेंडर में सेब, अनार, हल्दी, अदरक और पानी डालें।
सभी सामग्री को अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक स्मूद ड्रिंक तैयार न हो जाए।
तैयार ड्रिंक को गिलास में डालें और तुरंत सर्व करें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static