झाड़ू बना सकता है आपको राजा से रंक इसलिए ना करें ये गलतियां

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2019 - 01:54 PM (IST)

कई बार हम जिन चीजों का इस्तेमाल उन्हें मामूली समझ कर लेते हैं, असल में वे चीजें हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाती हैं। उनका शुभ और अशुभ प्रभाव हमारे जीवन पर जरुर पड़ता है। ऐसी ही एक चीज है झाड़ू। घर में इस्तेमाल होने वाला झाड़ू वास्तु के अनुसार व्यक्ति को अमीर और गरीब दोनों बना सकता है। वास्तु के अनुसार झाड़ू का उपयोग का समय और उसे इस्तेमाल करने का ढंग दोनों ही आपके जीवन पर अपना असर डालते हैं। आज हम बात करेंगे झाड़ू से जुड़े इन्हीं वास्तु टिप्स के बारे में...

PunjabKesari,nari

वास्तु के अनुसार झाड़ू का गलत इस्तेमाल जहां गरीबी को न्यौता देता है, वहीं उसका सही इस्तेमाल धन और वैभव के लिए भी आपके घर के दरवाजे खोल देता है। ऐसे में भूलकर भी आपको झाड़ू को पैर से नहीं छूना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का अपमान समझा जाता है। जिस वजह  से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। झाड़ू को रखते वक्त भी ध्यान रखें कि उसके पास जूते-चप्पल नहीं पड़े होने चाहिए।

झाड़ू रखने का तरीका

घर में झाड़ू रखते वक्त इस बात का भी जरुर ध्यान रखें कि आने जाने वाले लोगों की नजर इस पर न पड़े। झाड़ू को हमेशा घर में छुपा कर रखें। झाड़ू को कभी भी घर के ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए। इससे घर के कामकाज में रुकावटें पैदा होती हैं साथ ही बुरी किस्मत घर चलकर आती है। झाड़ू रखने के लिए घर की पश्चिम दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है।

सूरज ढलने के बाद मत लगाएं झाड़ू

सूरज ढलने के बाद घर में झाड़ू-पोछा लगाना शास्त्रों की दृष्टि से अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर से लक्ष्मी देवी नाराज होते हैं। घर में झाड़ू लगाने के लिए सुबह के चार पहर ही सही माने गए हैं, रात के चार पहरों में झाड़ू लगाना पैसे की कमी और दरिद्रता लेकर आता है।

PunjabKesari,nari

कलह-कलेश की वजह

कई बार लोग झाड़ू को घर में मौजूद किसी छोटे से गढ्डे में रख देते हैं। मगर ऐसा करना वास्तु की दृष्टि से गलत माना जाता है। ऐसा करने से घर में कलह-कलेश पैदा होता है। साथ ही ऐसा करने से कारोबार में रुकावटें पैदा होती है इसलिए वास्तु के इन दोषों से बचने के लिए झाड़ू को हमेशा वास्तु के दिशा निर्देश अनुसार ही रखें।

दान करें झाड़ू

मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए मंदिर में झाड़ू दान करना शुभ माना जाता है। मगर ध्यान रखें कि झाड़ू का दान हमेशा छिपा कर करें। किसी त्यौहार के मौके मंदिर में झाड़ू चढ़ाने से आपको दोगुना लाभ मिलता है।

PunjabKesari,nari

दीवार के साथ रखें झाड़ू

झाड़ू हमेशा दीवार के साथ ही रखें। झाड़ू को खड़ा करके रखने से हमेशा बचें क्योंकि ऐसा करने से घर के वास्तु दोष बिगड़ते हैं। जिसका असर घर वालों की सेहत पर पड़ता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static