क्या आपका पार्टनर भी मानता है आपको Special ?

punjabkesari.in Saturday, Nov 09, 2019 - 12:04 PM (IST)

प्यार सबकी लाइफ में सबसे अहम हिस्सा होता है। लोग प्यार में कुछ सही और गलत नहीं मानते है। मगर जिनसे वो प्रेम करते है उसे जरूर स्पेशल मानते है। लेकिन कई बार लड़कियों को इस बात का एहसास ही नहीं होता कि लड़के उन्हें बहुत प्यार करते है। इस बात की जानकारी न होने के कारण उन्हें लगता है कि शायद उनके पार्टनर के प्यार में कुछ कमी है। इस वजह से भविष्य में इस बात को लेकर लड़ाई भी होती है। ऐसी बातें आगे चल कर रिलेशनशिप के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित हो सकता है। यह किसी भी रिश्ते को तोड़ सकता है। यही-नहीं लड़कियों को कितनी बार पता ही नहीं चलता की वो कितनी लकी है कि उन्हें उनका पार्टनर दुनिया में सबसे ज्यादा स्पेशल मानता है। आइए आपको बताते है कुछ ऐसी बातें जिनसे आप जान सकते है कि आपका पार्टनर आपको स्पेशल मानता है या नहीं ?

आपकी बातों को सुनते है गौर से 

अगर आपका पार्टनर आपकी बातों को बहुत ध्यान से सुनते है। चाहे आप अपनी सहेली या अपनी ऑफिस की हर बात उन्हें बता रही हो। फिर भी बड़ी गंभीरता से वो हर बात सुनते है। वो सिर्फ आपकी बात सुनते ही नहीं है बल्कि अच्छी तरह से समझते भी है। 

मन की बात समझना 

जैसे ही आप किसी दुकान में जाती है और आपको कोई ड्रेस पसंद आती है। मगर उसका रेट देखकर आप उसे नहीं खरीदती है। यह बात वो खुद ही समझ जाते है और आपके लिए वो ड्रेस ले आते है। इसका मतलब यह है कि वो आपकी नस-नस से वाकिफ है। 

हाथों से गिफ्ट बना कर देना 

अगर आपका पार्टनर हाथों से बनाकर कार्ड या कोई सामान देते है तो आपके बारें में बहुत सोचते है। वो आपके लिए हर मुश्किल काम करने के लिए तैयार है। 

सबके सामने अपने प्यार का इजहार 

वैसे लड़के अपनी हर बात को जताने में कतराते है मगर जब वो किसी को स्पेशल मानते है तो वो अपना प्यार बड़े जोरों-शोरों से जताते है या इजहार करते है। 

Content Writer

shipra rana