कहीं आप भी तो नहीं पीते भोजन के तुरंत बाद चाय?

punjabkesari.in Thursday, Jul 15, 2021 - 12:53 PM (IST)

क्या आपको भी भोजन के तुरंत बाद चाय पीने की आदत है? कुछ लोगों को आदत होती है कि वो चाय के तुंरत बाद मीठा, डेजर्ट या चाय पीना पसंद करते हैं लेकिन क्या सेहत के नजरिए से यह सही है। आज हम आपको यही बताएंगे कि भोजन के बाद चाय पीनी चाहिए या नहीं...

भोजन के बाद चाय पीना सही या गलत?

खाना खाने के बाद चाय पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। दरअसल, चाय में कैफीन हाेता है, जाे शरीर में काेर्टिसाेल या स्टेरॉइड हॉर्माेन रिलीज करता है। इसके कारण पाचन तंत्र पर असर पड़ता है, जिससे एसिडिटी, गैस, कब्ज और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती है। साथ ही इससे शरीर को भोजन के जरूरी पोषक तत्व भी नहीं मिल पाते।

PunjabKesari

क्या करें?

1. इनसे बचने के लिए आपको चाय का सेवन छोड़ देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो कम से कम एक-डेढ़ घंटे बाद चाय पीएं। साथ भी भोजन के बाद थोड़ी-सी सौंफ व मिश्री मिलाकर खाएं।
2. इसकी बजाए आप ग्रीन या हर्बल टी पी सकते हैं, जो पेट से गैस काे बाहर निकालने में मददगार होती है। साथ ही इनमें एंटी-ऑक्सीड़ेट्स और पाेलीफेनाेल होता है, जिससे डाइजेशन सिस्टम सही रहता है।

चलिए आपको बताते हैं भोजन के बाद चाय पीने के नुकसान

दिल होगा कमजोर

आपकी यह आदत दिल को भी बीमार बना सकती है। शोध के अनुसार, दोपहर व रात के भोजन के बाद चाय पीने से दिल संबंधित बीमारियां घेर सकती है। साथ ही इससे धड़कने भी अनियमित हो जाती है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी रहता है।

बढ़ता है ब्लड प्रेशर 

अगर आप हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो भोजन के बाद बिल्कुल भी चाय ना पीएं। इसमें कैफीन होती है जो बीपी बढ़ा सकता है।

PunjabKesari

पाचन तंत्र की समस्याएं

चाय में एसिडिक गुण हाेते हैं जो शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ा देते हैं। ऐसे में भोजन के बाद इसका सेवन पाचन तंत्र या पेट से जुड़े राेग भी हो सकते हैं।

पाेषक तत्वाें की कमी

चूंकि इसके एसिडिक गुण डाइजेस्टिव सिस्टम के कार्य पर असर डालते हैं, जिससे वो खाना अच्छी तरह पचा नहीं पाता। इससे शरीर को जरूरी तत्व नहीं मिल पाते।

सिरदर्द की समस्या

इससे गैस और एसिडिटी की समस्या हाे जाती है, जो सिरदर्द का कारण बन सकती है।

खून की कमी

भोजन के बाद चाय पीने से शरीर आयरन को अब्जॉर्ब नहीं कर पाता, जिससे खून में हीमोग्लोबिन की कमी होने लगती है। इससे एनीमिया की समस्या पैदा हाे सकती है। वहीं, आपको पहले से ही एनीमिया तो ऐसा बिल्कुल ना करें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static