बुधवार को करें किन्नर से जुड़ा यह उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 15, 2020 - 12:04 PM (IST)

आपने अक्सर लोगों से सुना होगा कि कड़ी मेहनत के बावजूद भी पूरा फल नहीं मिलता है। ऐसे में आय से अधिक खर्च होने से पैसों को जोड़ने में समस्याएं आती है। ऐसे में कई लोगों को कर्ज लेने की परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार, किन्नरों को दान देना बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इनकी दुआ मिलने से जीवन की परेशानियां दूर होकर घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

बुधवार को करें यह उपाय 

बुधवार के दिन किसी किन्नर भोजन करवाएं। उसके बाद उन्हें भेंट स्वरूप कुछ दक्षिणा दें। साथ ही उनसे एक सिक्का मांग लें। (ध्यान रखें कि यह सिक्का आपका दिया हुआ ना हो)। उस सिक्के को अपनी तिजोरी, अलमारी या पैसों को रखने वाली जगह पर रखें। इससे पैसों की किल्लत दूर होकर कारोबार व व्यापार में वृद्धि होगी। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनेंगे।

PunjabKesari

कपड़े

अक्सर लोग जरूरतमंद व गरीबों को अपने पुराने कपड़े दान में देते हैं। इसे राहू-केतु दोष दूर होने में मदद मिलती है। ऐसे में वास्तु के अनुसार, किन्नरों को भी कपड़े दान देने से शुभ फल निलता है। मगर इसके लिए इस बात का खास ध्यान रखें कि ये कपड़े पुराने ना हो। ऐसे में इन्हें हमेशा नए कपड़े ही दान दें। इससे जीवन की परेशानियां दूर होकर घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली बनी रहेगी।

चावल 

किन्नरों को चावल दान करने से धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा मिलती है। इससे घर में कभी भी अन्न व धन की कोई कमी नहीं रहती है। 

PunjabKesari

इन वस्‍तुओं का दान देने से बचें

 

तेल और स्‍टील के बर्तन

इन लोगों को तेल या स्टील के बर्तन भी दान देने की कभी गलती ना करें। इससे पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा किन्नरों को तांबा, जस्ता या पीतल के बर्तन दान देना शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

झाड़ू

इससे घर की गंदगी साफ होने के साथ देवी लक्ष्मी का प्रतीक कहा जाता है। ऐसे में इसे कभी भी किन्नरों को दान नहीं देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा करना अशुभ होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static