किचन में काम करते हुए करें ये एक्सरसाइज, वजन घटाना होगा आसान

punjabkesari.in Sunday, Oct 03, 2021 - 05:48 PM (IST)

महिलाओं का ज्यादातर समय किचन में ही बीतता है। ऐसे में वे अपनी सेहत का खास ध्यान नहीं कर पाती है। मगर आज के दौरान में सेहतमंद रहता बहुत जरूरी है। मगर अगर आप अपने लिए समय नहीं निकाल पाती है तो अपनी किचन में ही कुछ आसानी से एक्सरसाइज कर सकती है। जी हां, कुछ एक्सरसाइज को आप कम समय व कम जगह पर भी आसानी से कर सकती है। ऐसे में आप कुकिंग के दौरान ही अपना वजन कंट्रोल करके सेहतमंद रह सकती है। चलिए जानते हैं उन एक्सरसाइज के बारे में...

सिंगल लैग स्‍टैंड

आप किचन में स्‍टैंडिंग लंजेज आसानी से कर सकती है। इसके लिए आपको बस एक आपको अपने एक पैर पर खड़े होकर शरीर का बैलेंस बनाना है। इससे आपकी मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आएगी। एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी और तनाव व डिप्रेशन दूर करने में मदद मिलेगी। 

PunjabKesari

काउंटर पुशअप

किचन में खाना बनाते-बनाते आप आसानी से काउंटर पुशअप करती है। यह एक आसान व बेहद फायदेमंद एक्सरसाइज है। इसके लिए आपको ज्यादा जगह की भी जरूरत नहीं होगी। इसे करने के लिए आपको अपने हाथ किचन के प्लेटफॉर्म या स्लैब पर रखें। फिर थोड़ा पीछे की तरफ जाएं। बाद में आगे ही ओर झुके। शरीर का वजन हाथों पर रखकर पुशअप्स करें। इससे आपके हाथों पर जमा एक्सट्रा चर्बी कम होगी। साथ ही बाजूओं और कंधे को मजबूती मिलेगी। 

PunjabKesari

स्व्कैट

आप किचन में काम करते-करते स्व्कैट कर सकती हैं। इसके लिए आपको किसी मशीन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे करने के लिए आपको बस बिना कुर्सी के उस मुद्रा में बैठना है। शुरू-शुरू में इसे करना मुश्किल हो सकता है। इसके लिए इसे शुरुआत में कम समय के लिए करें। बाद में धीरे-धीरे इसकी समय-सीमा बढ़ाएं। इससे कमर व जांघ की मांसपेशियां में मजबूती आएगी। वजन कम होने में मदद मिलेगी और शरीर में चुस्ती-फुर्ती आएगी।

PunjabKesari

वॉक 

किचन में एक जगह पर खड़े होकर काम करने की बीच-बीच में वॉक करें। इससे आपका वजन कंट्रोल रहेगा। साथ ही आप एक्टिव व फ्रेश फील करेंगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static