धनतेरस के अचूक उपाय, धनवान बनने के साथ मिलेगी तरक्की

punjabkesari.in Monday, Nov 01, 2021 - 10:46 AM (IST)

कार्तिक मास त्योहार का महीना माना जाता है। खासतौर पर इस दौरान आने वाले पंचपर्व का विशेष महत्व है। यह त्योहार धनतेरस से शुरु होकर भाई दूज तक चलता है। धनतरेस पर चीजों का खरीदा बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससेभगवान धनवंतरी, देवी लक्ष्मी, गणेश जी आदि देवी-देवताओं की असीम कृपा बरसती है। इसके साथ ही इस शुभ दिन पर कुछ उपाय करना भी शुभ माना जाता है। चलिए आज हम आपको धनतेरस के दिन करने वाले कुछ खास उपाय बताते हैं...

चावल के दाने

धनतेरस के दिन साबूत 21 दाने चावल के लेकर उन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रखें। मान्यता है कि इससे घर में धन की बरकत बनी रहती है।

PunjabKesari

दक्षिणावर्ती शंख

धनतेरस की पूजा से पहले और बाद में दक्षिणावर्ती शंख में जल भरें। फिर उससे पूरे घर की चारों ओर छिड़कें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है।

13 दीपक

इश शुभ दिन पर मृत्यु के देवता यमराज के लिए घर में दीपदान करने का विधान है। इसलिए धनतेरस की शाम को मुख्य द्वार और घर से अंदर 13-13 दीप जलाएं। आप चाहे तो घर के अलग-अलग कोने में भी दीपक जला सकते है। इसके अलावा आधी रात के बाद इन दीपकों के पास 1-1 पीली कौड़ियां रखें। उसके बाद कौड़ियों को जमीन में ही गाड़ दें। माना जाता है कि ऐसा करने से अचानक धन लाभ होता है।

कौड़ियां

धनतेरस के दिन पीली कौड़ियां खरीदकर उसकी पूजा करके तिजोरी में रखें। अगर आपको पीली कौड़ियां नहीं मिल रही हो तो आप पूजा से पहले उनपर हल्दी का घोल लगा लें।

सोने से पहले दीपक जलाएं

परिवार के सभी सदस्यों के सोने से पहले एक पुराना दीपक सरसों तेल डालकर जलाएं। उस दीपक को घर के हर एक कोने में घुमाकर घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके नाली या कूड़े के ढेर के पास रख दें। इसके बाद जल चढ़ा कर दीपदान करते हुए, 'मृत्युना पाशहस्तेन कालेन भार्यया सह।
त्रयोदश्यां दीपदानात्सूर्यज: प्रीतयामिति।।' मंत्र का जप करें।

PunjabKesari

हल्दी की गांठ

धनतरेस के दिन हल्दी की गांठ खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन पीली या काली हल्दी घर पर जरूर लाएं। फिर हल्दी को कोरे कपड़े पर रखकर मंदिर में स्थापित करके षडोशपचार से पूजा करें। मान्यता है कि इससे धन समृद्धि को बढ़ाने में मदद मिलती है।

खीर बताशे का करें दान

धनतेरस के दिन चीनी, बताशा, खीर, चावल, सफेद कपड़ा आदि सफेद वस्तुएं दान करना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे घर में धन की कमी नहीं होती है। नौकरी व कारोबार से जुड़ी परेशानियां दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इसके साथ ही इस शुभ दिन पर घर के दरवाजे से किसी भिखारी, गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को खाली हाथ न जाने दें।

केले का पौधा लगाएं

किसी भी शुभ दिन पर घर व धार्मिक स्थल पर पौधे लगाने का महत्व है। ऐसे में आप भी धनतेरस के दिन केले का पौधा किसी मंदिर या उचित स्थान पर लगाएं। मान्यता है कि ये पौधे जैसे-जैसे बड़े होते हैं वैसे-वैसे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

PunjabKesari

लौंग

जिन लोगों को पास धन नहीं टिकता है वे धनतेरस के दिन एक जोड़ा लौंग का देवी लक्ष्मी को चढ़ाएं। मान्यता है कि इस उपाय से धन संबंधी समस्याएं दूर होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static