छठ पूजा में सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए करें वास्तु से जुड़े ये उपाय

punjabkesari.in Wednesday, Nov 10, 2021 - 10:33 AM (IST)

छठ महापर्व आरंभ हो चुका है। पूरे 4 दिनों तक चलने वाला यह पर्व खासतौर पर उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार आदि जगहों पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं सूर्य देव और छठी मईया की पूजा करती है। वास्तु में सूर्यदेव को बेहद महत्व दिया जाता है। सूर्यदेव सभी ग्रहों के राजा माने जाते हैं। वे सेहत, धन, खुशहाली प्रदान करने वाले देवता है। मान्यता है कि छठ पूजा दौरान कुछ खास उपाय करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा व खुशहाली का वास होता है। इसके साथ ही अन्न व धन संबंधी समस्याएं भी दूर होती है। चलिए जानते हैं भगवान सूर्य से जुड़े कुछ खास उपाय...

PunjabKesari

घर पर लगाएं सूर्य देव के साथ सात घोड़ों की तस्वीर

सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। ऐसे में घर पर सूर्य देव के साथ सात घोड़ों के रथ वाली तस्वीर लगाना शुभ होता है। इसे घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

PunjabKesari

रसोई में हो प्रकाश आने की जगह

वास्तु अनुसार, रसोईघर में सूर्य की किरणें जरूर पड़ती चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा स्न्नानघर में भी ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि सूरज की किरणें पड़ें।

तिजोरी में रखें सूर्य की प्रतिमा

तिजोरी व पैसा रखने वाली जगहों पर तांबे से बनी सूर्य देव की प्रतिमा रखें। वास्तु अनुसार, इससे आर्थिक परेशानी दूर होती है। माना जाता है कि गहनों के बीच सूर्य देव की प्रतिमा रखने से धन में वृद्धि होती है।

PunjabKesari

बच्चों के कमरे में सूर्यदेव की प्रतिमा

बच्चों के कमरे में सूर्यदेव की प्रतिमा लगाना शुभ माना जाता है। इससे बच्चों में पॉजीटिविटी, एकाग्रता शक्ति और ऊर्जा बढ़ती है।

रविवार के दिन करें ये काम

वास्तु अनुसार, रविवार के दिन सूर्योदय के पश्चात और सूर्यास्त के पहले नमक ना खाएं। माना जाता है कि इससे पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। इस दिन मीठी चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही नमक रात को ही ग्रहण करें। रविवार के दिन लाल व पीले रंग के कपड़े पहनें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static