दिन-वार के हिसाब से करें ये उपाय, परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

punjabkesari.in Monday, Jul 12, 2021 - 12:35 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सप्ताह के सातों दिन हम पर अपना गहरा असर डालते हैं। हर दिन का संबंध किसी ना किसी ग्रह स्वामी से माना जाता है। ग्रहों के कारण कुंडली में शुभ योग बनने से शुभफल मिलता है। इसके विपरीत इसका उल्टा प्रभाव होता है। वहीं ग्रहों की दशा में कुछ बदलाव होने से जीवन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में दिन के हिसाब से कुछ उपाय करने से इन परेशानियों व कष्टों से मुक्ति पाई जा सकती है। चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

सोमवार का महाउपाय

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने से मानसिक शांति का अहसास होता है। शिव पूजा करने से वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्या दूर होती है। इसके साथ ही महामृत्युंजय मंत्र करने से अकाल मृत्यु का डर खत्म होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन तामसिक भोजन खाने से बचना चाहिए। 

PunjabKesari

मंगलवार का महाउपाय

यह दिन संकटमोचन हनुमान को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन बजरंगबाण पाठ करने से जीवन संबंधी सभी समस्याएं दूर होती है। इसके साथ इस दिन सिर पर तेल लगाने, नाखून काटने व काले कपड़े पहनने से बचना चाहिए। 

बुधवार का महाउपाय

बुधवार का दिन प्रथम पूजनीय गणेश जी को समर्पित होता है। इसदिन विधि-विधान से गणपति देव की पूजा करने से आत्मविश्वास, बुद्धि में वृद्धि होती है। इसके साथ इन दिन किसी को पैसे यानि कर्ज देने से बचना चाहिए। 

PunjabKesari

बृहस्पतिवार का महाउपाय

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इन दिन बृहस्पतिदेव यानि विष्णु जी की पूजा करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। इन दिन तामसिक भोजन, नशीले पदार्थों का सेवन करने, कपड़े धोने, बाल काटने व जुआ खेलने से बचना चाहिए। 

शुक्रवार का महाउपाय

शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। इन दिन मां लक्ष्मी की पूजा व व्रत करने से धन-संपत्ति, वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही इन दिन देवी संतोषी की भी पूजा की जाती है। ऐसे में शुक्रवार को खट्टे पदार्थ खाने से परहेज रखना चाहिए। 

शनिवार का महाउपाय

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव का माना जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने और पीपल को जल चढ़ाना शुभ होता है। शनिदेव की कृपा होने से गरीबी, शनिदोष व पापों से छुटकारा मिलता है। मान्याताओं के अनुसार, इस दिन तेल, कोयला, नमक, लोहा, चमड़ा व लकड़ी का सामना खरीदने से बचना चाहिए। 

रविवार का महाउपाय

रविवार का दिन सभी ग्रहों के गुरु भगवान सूर्य देव को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन उगते सूर्य को जल देने से आत्मविश्वास बढ़ता है। इस दिन नमक खाने से बचना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static