धनतेरस के दिन किए गए ये 8 काम आपको बना सकते हैं धनवान

punjabkesari.in Thursday, Oct 24, 2019 - 11:17 AM (IST)

दिवाली के मौके हर कोई खरीदारी करना पसंद करता है। खरीदारी करने के लिए धनतेरस का दिन सबसे शुभ माना जाता है। इस खास मौके खुद के साथ-साथ जरुरतमंद लोगों के लिए भी शॉपिंग करें। ये न केवल उन्हें खुशियां देगा बल्कि आपके लिए भी काफी शुभ रहेगा। आइए आज जानते हैं धनतेरस के दिन आपको किन-किन वस्तुओं का दान करना चाहिए। 

Related image,nari

आइए जानते हैं भला इस दिन कौन-कौन सी वस्तुओं का दान आपके लिए फालदायक सिद्ध हो सकता है।

पीली वस्तुएं दान करें

धनतेरस के दिन वस्त्र दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन किसी गरीब बच्चे या व्यक्ति को पीले कपड़े जरुर दान करें। ऐसा करने से आपके जीवन के कई वास्तु दोष दूर होंगे।

गरीब को भोजन

धनतेरस के दिन किसी भूखे व्यक्ति आदर-सम्मान सहित भोजन जरुर करवाएं। भोजन में विशेषकर खीर और पूड़ी जरुर शामिल करें। व्यक्ति को भोजन कराते वक्त उसे घर की दक्षिण दिशा में बिठाना मत भूलें। ऐसा करने से रसोईघर में बरकत हमेशा बनी रहेगी।

नारियल और मिठाई

धनतेरस के दिन मंदिर में नारियल और मिठाई चढ़ाना भी काफी शुभ माना जाता है। आप चाहें तो इन चीजों को किसी गरीब परिवार में भी बांट सकते हैं। ऐसा करने से आपको साल भर किसी तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Image result for coconut,nari

खुद के लिए खरीदारी

धनतेरस के दिन आपको लोहे की कोई धातु या वस्तु दान करनी चाहिए। लोहा दान करने से आपका दुर्भाग्‍य चला जाता है और आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।

चांदी के सिक्के

धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के खरीदना काफी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इन खरीदे हुए सिक्कों की दिवाली वाले दिन पूजा करने से घर में सदा धन व मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Image result for silver coins for diwali pooja,nari

झाड़ू

मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो घर में हमेशा साफ-सफाई रखें। धनतेरस के दिन आपको एक झाड़ू जरुर खरीदना चाहिए। खरीदे गए झाड़ू से दिवाली वाले दिन घर की गंदगी अगर बाहर निकाली जाए तो वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।

दुकानदारों के लिए विशेष टिप

धनतेरस के दिन जितने भी दुकानदार हैं, उन्हें नया रजिस्टर या फिर तिजोरी जरुर खरीदनी चाहिए। ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। खरीदे गए रजिस्टर और तिजोरी को दिवाली पूजन में शामिल करना मत भूलें, इससे आपके कारोबार में मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी।

धनिया के बीज

धनतेरस के दिन आप जो भी खरीदें, उस वस्तु को दिवाली पूजन में जरुर शामिल करें। धनतेरस के दिन धनिया के बीज खरीदकर इन्हें पूजा के वक्त मां लक्ष्मी को अर्पित करें। अर्पित करने के बाद इन बीजों को अपने आंगन के बगीचे में बो दें। आप चाहें तो कुछ बीज बचाकर घर की अलमारी और तिजोरी में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से घर में पैसों की बरकत हमेशा बनी रहेगी। 

Related image,nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static