रक्षा बंधन पर कर लें ये 6 काम, कभी नहीं आएगी भाई-बहन के रिश्ते में दरार

punjabkesari.in Saturday, Aug 14, 2021 - 01:10 PM (IST)

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का पवित्र त्यौहार आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। यह पर्व हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इसमें बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उससे सुरक्षा का वचन लेती हैं। वहीं, शास्त्रों के अनुसार, रक्षा बंधन का संबंध माता लक्ष्मी से भी है। ऐसे में इस दौरान किए कुछ काम ना सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को अटूट बनाएंगे बल्कि इससे भाई को तरक्की भी मिलेगी।

लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें

भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करना ना भूलें। साथ ही इस दिन कनकधारा स्तोत्र और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें। मान्यता है कि इससे धन और आरोग्य का वरदान मिलता है।

PunjabKesari

देवी-देवताओं को बांधे रक्षा सूत्र 

देवी-देवताओं, खासकर भगवान श्रीकृष्ण को रक्षा सूत्र जरूर बांधे। मान्यता है कि इससे भाई-बहन में प्रेम बना रहता है और घर में सुख-शांति और समृद्धि भी आती है।

अन्न व धन का दान करें

भाई-बहन मिलकर इस दिन किसी गरीब व्यक्ति को अन्न-धन जरूर दान करें। मान्यता है कि यह किसी भी कर्म से सबसे बड़ा पुण्य मिलता है। साथ ही उसकी गरीब की दुआ से आपका जीवन भी खुशहाल होता है।

नवग्रहों की शांति पूजा

रक्षाबंधन के दिन चंद्रमा महित नवग्रहों की पूजा और मंत्र का उच्चारण जरूर करें। इससे ना सिर्फ ग्रह दोष दूर होता है बल्कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि भी आती है।

PunjabKesari

माता-पिता का आशीर्वाद लें

सुबह सबसे पहले अपने बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना ना भूलें। कहते हैं कि माता-पिता व बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने सेबल, यश और विद्या की प्राप्ति होती है।

वाहन को बांधे रक्षा सूत्र

मान्यता है कि वाहन को रक्षासूत्र बांधने आपकी सुरक्षा बनी रहती है और दुर्घटना का खतरा टलता है। साथ ही वाहन देवता आपको कभी भी बीच रास्ते में मुश्किलों का सामना नहीं करने देते।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static