Vastu Tips: भूलकर भी मेन गेट के बाहर न रखें ये चीजें

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2018 - 03:28 PM (IST)

घर की डेकोरेशन के लिए आप कई तरह के सामान का इस्तेमाल करते हैं। कई बार घर सजाने के चक्कर में आप ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे परिवार में सुख शांति खत्म हो जाती है। घर के हर हिस्से में वास्तु का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। किचन, ड्राइग रूम और बेडरूम के साथ-साथ मेन गेट के बाहर रखी चीजें भी अपना अच्छा और बुरा दोनों तरह से प्रभाव डालती हैं। आज हम आपको एेसी चीजों के बारे में बता रहें है जिन्हें वास्तु के हिसाब से घर के बाहर रखने पर पारिवारिक सदस्यों को बीमारियों अौर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। 

 

कांटेदार पौधे

PunjabKesari, कांटेदार पौधे इमेज, vastu tips
कभी भी मेन गेट के बाहर कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। इस तरह के पौधे लगाने से सारी पॉजिटिव एनर्जी बाहर चली जाती है। इसके अलावा कांटे वाले फूल या पौधे लगाने से घर में रहने वाले लोगों को मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसी वजह से दरवाजे के आसपास कांटेदार पौधे न रखें।

 

 टूटी -फूटा सामान
जिस दरवाजे से आप घर में प्रवेश करते हैं वहां पर कोई भी टूटा- फूटा सामान न रखें।  टूटी कूर्सी ,पलंग, मेज या कोई और सामान रखने से घर में अशांति भी हो सकती है। इसके साथ ही कोई एेसे सामान पर बैठ जाए तो वह गिर भी सकता है।

 

 टूटे-फूटे बर्तन

PunjabKesari, टूटे-फूटे बर्तन, vastu tips
वास्तु के अनुसार घर के मेन दरवाजे के बाहर टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। इससे देवी-देवता घर में प्रवेश नहीं करते। टूटा- फूटा सामान रखने से घर की डैकोरेशन भी खराब होती है।

 

 गढ़ा या कुंआ
कभी भी घर के बाहर गढ़ा या कुंआ न बनाएं। मुख्य द्वार के सामने गढ्डा अथवा कुंआ होने पर पारिवारिक सदस्यों को मानसिक तनाव रहता है। 

 

 मंदिर 

PunjabKesari, मंदिर, vastu tips
मुख्य द्वार के सामने घर का मंदिर बनवाने से देवी- देवता उस में वास नहीं करते। इससे कई सारे कष्ट भी को झेलने पड़ सकते है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static