इस दिशा में रखेंगे ये सामान तो घर से कभी नहीं जाएगी नेगेटिव एनर्जी

punjabkesari.in Friday, Apr 08, 2022 - 01:18 PM (IST)

कई लोग वास्तु शास्त्र का ध्यान रखते हुए घर बनवाते हैं। मान्यता है कि इससे घर सुख-समृद्धि, खुशहाली व शांति का वास रहता है। वहीं घर की दक्षिण दिशा यानि नैतृत्य कोण यम देवता और पितरों की मानी जाती है। ऐसे में इस दिशा पर कुछ चीजें रखने व बनवाने से बचना चाहिए। नहीं तो इससे घर के सदस्यों को पितृदोष लगने से साथ रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में अगर आप वास्तु को मानते हैं तो चलिए जानते हैं घर की दक्षिण दिशा में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए...

पूजा घर

हर कोई घर में पूजा स्थल जरूर बनवाता है। मगर घर का मंदिर कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। इससे आपके द्वारा की गई पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है। घर की उत्तर-पूर्व दिशा मंदिर बनवाने या रखने के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है।

PunjabKesari

बेडरूम

घर की दक्षिण दिशा में कभी भी बेडरूम नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं शयनकक्ष का बिस्तर भी इस दिशा की ओर रखने से बचना चाहिए। नहीं तो दांपत्य जीवन में खटास व तकरार की नौबत आ सकती है। पति-पत्नि के बीच रिश्ते खराब होने के साथ अनिद्रा की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

किचन

वास्तु अनुसार, कभी भी दक्षिण दिशा में किचन नहीं बनवाना चाहिए। इससे घर के सदस्यों की सेहत खराब हो सकती है। साथ ही घर में नैगेटिवी हावी होने से धन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

तुलसी का पौधा

वास्तु अनुसार, घर की दक्षिण दिशा पितरों की होने से यहां पर तुलसी का पौधा रखने से भी बचना चाहिए। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से आपको फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है।

PunjabKesari

जूते-चप्पल

अगर आप घर की दक्षिण दिशा में जूते-चप्पल रखते हैं तो अपनी इस आदत को सुधार लें। यह दिशा पितरों की होने से यहां पर जूते-चप्पल और शू रैक होने से पितृ दोष लग सकता हैं। इसके कारण घर में कहल का माहौल बन सकता है।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static