Dussehra Special: अशुभ माने जाते हैं दशहरे के दिन किए ये 5 काम

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2020 - 04:31 PM (IST)

आज दुनिया भर में असत्य पर सत्य व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा मनाया जा रहा है। इस दिन लोग भगवान राम की पूजा कर रावण के पुतले का दहन करते है लेकिन इसी के साथ आज के दिन कुछ काम करने के लिए माना किया जाता है। इन 5 कामों को भूलकर भी करने से भगवान खुश नही होते हैं। यह काम हमारे स्वस्थ व पर्यावरण पर बुरा प्रभाव डालते है । चलिए बताते है उन कामों के बारे में .....

पेड़ काटना

पेड़ न केवल पर्यावरण को बल्कि हमें भी स्वस्थ रखने में मुख्य भूमिका अदा करते है। इसलिए दशहरे के दिन कभी भी पेड़ नही काटने चाहिए। पेड़ काटने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता हैं। 

PunjabKesari,Nari,Dussehra

हत्या या मांस मच्छी खाना 

दशहरे के दिन कभी भी अपनी खुशी या शौक के लिए जीव- जंतुओं की हत्या नही करनी चाहिए। ऐसा करने से आपका सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल सकता हैं। 

न करें किसी का बुरा 

दशहरा लोगों को बुराई से बचने का संदेश देता है। इस दिन अपने मन में किसी के भी प्रति बुरे विचान नहीं आने देने चाहिए। किसी का बुरा न करते हुए किसी के भी साथ गलत काम या धोखा करने से बचना चाहिए।

PunjabKesari,Nari,Dussehra

स्त्री व बुजुर्ग का अपमान

दशहरे के दिन हर किसी को खुशियां देनी चाहिए। गलती से भी किसी स्त्री व बुजुर्ग का अपमान नही करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं।

शराब का सेवन

दशहरे का त्योहार सेलिब्रेट करते हुए लोग अक्सर ही मांस , शराब या अन्य नशीली चीजों का इस्तेमाल करते है लेकिन इस दिन ऐसी किसी भी चीज का सेवन नही करना चाहिए। यह आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकती हैं। 

PunjabKesari,Nari,Dussehra
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static