भूलकर भी खाली पेट ना खाएं ये फल, सेहत को हो सकता है नुकसान

punjabkesari.in Wednesday, Sep 01, 2021 - 10:40 AM (IST)

फलों में पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी व पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना फल खाने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इसके अलावा दिल व दिमाग बेहतर तरीके से काम करते हैं। मगर कुछ फलों को खाली पेट खाने से बचना चाहिए। नहीं तो ये सेहत को फायदे की जगह पर नुकसान पहुंचा सकते हैं। चलिए जानते हैं उन फलों के बारे में...

नाशपाती

नाशपाती पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। मगर खाली पेट इसे खाने के पाचन तंत्र कमजोर व धीमा पड़ सकता है। ऐसे में पेट संबंधी समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। इसलिए इसे गलती से भी खाली पेट खाने से बचें।

केला

केला इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन दुरुस्त करने में फायदेमंद माना जाता है। मगर इसे खाली पेट खाने से पाचन से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।इसके अलावा दिल के लिए भी हानिकारक माना जाता है।

PunjabKesari

आम

आम को खाली पेट खाने से बचना चाहिए। असल में, इसमें अधिक शुगर पाई जाती है। इसका खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर स्तर तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में डायबिटीज होने व इसके बढ़ने का खतरा रहता है।

अंगूर

अंगूर बेहतर शारीरिक विकास में मदद करता है। मगर इसे भी खाली पेट खाने से बचना चाहिए। दरअसल, अंगूर एक साइट्रस फल है। इसमें भारी मात्रा में एसिड होता है। ऐसे में खाली पेट इसका सेवन करने से एसिडिटी, अपच, गैस्ट्रिक अल्सर, पेट में दर्द व जलन आदि समस्याएं हो सकती है।

PunjabKesari

संतरा

अंगूर की तरह संतरा भी विटामिन सी से भरपूर खट्टा फल है। इसे खाली पेट खाने से पाचन खराब व धीमा होने की परेशानी हो सकती है। इसलिए गलती से भी इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static