भूलकर भी खाली पेट न खाएं ये चीजें, हो सकती हैं ये परेशानियां!

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2017 - 01:29 PM (IST)

अधिकतर लोग सुबह खाली पेट उठकर चाय पीते हैं जो कि सेहत के लिए हानिकारक होती है खास कर एसिडिटी से परेशान लोगों के लिए। दरअसल, सुबह बॉडी में एसिड की मात्रा अधिक होती है। एेसे में अगर एेसे फूड्स का सेवन किया जाए जो बॉडी में एसिड की मात्रा को बढ़ाते हैं तो कई हैल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ एेसी चीजें बताएंगे जिसका सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। 

  चाय 
PunjabKesari
चाय में एसिड की मात्रा अधिक पाई जाती है। खाली पेट चाय का सेवन करने से पेट में दर्द और जलन हो सकती है। 

  दूध
PunjabKesari
खाली पेट दूध पीने से कफ की प्रॉब्लम होती है। इसके अलावा पटे की मसल्स कमजोर होते है। 

  आम
 आम की तासीर गरम होती है। एेसे में इसे खाली पेट न खाएं। इससे एसिड का लेवल बढ़ जाता है जिससे एसिडिटी की समस्या होती है। 

  केला
PunjabKesari
अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो भूलकर भी केले का सेवन न करें। केले में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे एसिडिटी की परेशानी बढ़ सकती है। 

  मीठी चीजें
खाली पेट मीठी चीजें जैसे हलवा खाने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। इससे आंखों पर भी बुरा असर पड़ता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static