डिलीवरी के बाद न करें ये काम, महिलाओं को होंगे नुकसान

punjabkesari.in Tuesday, Sep 21, 2021 - 02:40 PM (IST)

मां बनना हर महिला के लिए एक खूबसूरत एहसास होता है। मगर इस दौरान महिलाओं के जीवन में कई बदलाव व जिम्मेदारियां भी आती है। ऐसे में कई बार पार्टनर व घरवालों का सपोर्ट ना मिलने पर महिलाएं बच्चों को संभालने के दौरान खुद को खो बैठती है। साथ ही महिलाएं अक्सर कुछ गलतियां भी कर बैठती है। साथ ही बाद में वे इसपर पछतावा करती है। ऐसे में इन गलतियों का एहसास होने पर इसे तुरंत सही कर लेना चाहिए। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताते हैं, जिसे महिलाओं को मां बनने के बाद करने से बचना चाहिए...

मन की बात ना सुनना

मां बनने के हर कोई महिलाओं को अलग-अलग तरह की बातें व सलाह बताने लगते हैं। इसके कारण महिलाएं खुद के विचारों को तो कुछ हद तक भूल जाती है। कई बार महिलाएं समझती है कि दूसरे उससे ज्यादा अनुभवी है। ऐसे में वे उन्हें सही सलाह देंगे। हां, सब की बात सुनना गलत नहीं है। मगर इस दौरान खुद के विचारों व जरूरतों को नजरअंदाज करना भी सही नहीं है। इसलिए हर बात पर अपने विचारों पर भी ध्यान दें। इसके अलावा इस दौरान अपने करीबियों की बात मानने के साथ डॉक्टर की सलाह लें।

बच्चे को अधिक दुलार न करना

अक्सर कई लोग नई माओं को बच्चा बार-बार गोद में पकड़ने व उसे प्यार ना करने की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि इससे शिशु को मां की आदत सी हो जाती है। ऐसे में वे बिगड़ जाते हैं। मगर ऐसी बातों पर ध्यान देने की जगह पर महिलाओं को खुद की सोच पर ध्यान देना चाहिए। असल में, बच्चा आपका है ऐसे में इस पर आपकी मर्जी होगी कि आप उसे कितनी देर तक पकड़ते व प्यार करते हैं। ऐसे में दूसरों की बातों पर आने से बचें। जब भी आपके बच्चे को आपकी जरूरत हो उसे कपड़े और प्यार करें। कहा जाता है कि शिशु के मां से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। ऐसे में आप अपने बच्चे का दूसरों से अधिक ख्याल रख सकती है।

PunjabKesari

अपनी सेहत का ध्यान ना रखना

अक्सर महिलाएं घर व बच्चों को संभालने में अपना सारा समय लगा लेती है। ऐसे में खुद की सेहत को नजरअंदाज करती है। मगर डिलीवरी के बार बच्चे के साथ मां को भी आराम की जरूरत होती है। साथ ही मां के स्वस्थ होने पर ही वे बच्चे का सही से ध्यान रख सकती है। इसलिए महिलाओं को अपने डेली डाइट से लेकर नींद का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

अपनी भावनाओं पर ध्यान ना देना

आमतौर पर महिलाएं अपनी सेहत के साथ भावनाओं पर भी ध्यान नहीं देती है। मगर इसतरह अपने सपनों व इच्छाओं को मन में ही दबा देना सही नहीं होता है। असल में, मां बनने के बाद महिलाओं को अपने जीवन में बहुत से समझौते करने पड़ते हैं। मगर जरूरत की कुछ चीजों पर ध्यान देने जरूरी होता है। ऐसे में आप अपने लाइफ पार्टनर से बात करके एडजस्टमेंट कर सकती है। उदाहरण के तौर पर अगर आपको पार्लर जाना है तो पार्टनर से बेबी संभालने को कहें। इसके अलावा आप घर पर भी अटेंडेंट को बुला सकती है।

PunjabKesari

खुद को स्वार्थी समझने की गलती

बच्चे की जिम्मेदारी आने पर महिलाएं ज्यादा बिजी रहती है। ऐसे में अगर वे कुछ देर खुद के लिए समय निकाल लें तो अक्सर महिलाएं खुद को स्वार्थी समझने लगती है। मगर ऐसी सोच रखने की गलती ना करें। असल में, आप अपना मूड फ्रेश करने के लिए शॉपिंग, पार्लर या दोस्तों से मिलने जा सकती है।इसलिए बेबी का ध्यान रखने के साथ अपने पसंदीदा कामों को भी करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static