मूली के साथ गलती से भी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ सकता है भारी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2022 - 03:01 PM (IST)

खान-पान के मामले में अक्सर लोग गलती कर जाते हैं। ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता कि किस चीज के साथ क्या खाना चाहिए। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा बताया गया है कि मूली हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होती है। लेकिन कुछ चीजों के साथ इसका सेवन करना उचित नहीं है। क्या आप जानते हैं कई तरह से मूली का सेवन किया जा सकता है, जैसे सलाद, मूली की सब्जी, मूली के परांठे या फिर उसका आचार बनाकर। मूली में कई पोषक तत्‍व होने के बाद भी इसका सेवन काफी चीजों के साथ नहीं किया जा सकता। कुछ चीजों को साथ में खा ल‍िया जाए तो शरीर में बीमारी घर कर सकती है, ऐसे में इस बात पर ध्‍यान देना जरूरी है क‍ि जो 2 चीजें एक साथ खाई जा रही हैं असल में उनका सेवन एक साथ किया जाना चाह‍िए या नहीं। तो चलिए आपको बताते हैं मूली का सेवन कब करना चाहिए और किस के साथ खाना है गलत। 

PunjabKesari benefits of radish, side effects of radish, 6 Major Side Effects Of Radish, Benefits and side-effects of radish, Who Cannot eat radish, is radish, Do not consume milk with radish, Do not consume cucumber with radish, Orange should not be consumed with radish, Do not eat bitter gourd with radish, do not drink tea with radish

मूली खाने का सही समय

मूली को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। रात के खाने में भी मूली को खाना नुकसानदय हो सकता है। अकसर लोग मूली को खाने के साथ सलाद के रूप में खाते हैं लेकिन आपको पकी सब्जियों के साथ-साथ सलाद में कच्ची सब्जियां नहीं खानी चाहिए, ऐसा करने से आपके पाचनतंत्र पर दबाव पड़ता है। इसलिए मूली को सुबह के नाश्ते के बाद या दोपहर के खाने से पहले खाना चाहिए। चाहें तो लंच और डिनर के बीच का जो टाइम होता है आप उस समय मूली खा सकते हैं। इस समय मूली खाने से आपके शरीर को मूली के सभी पोषक तत्व मिलेंगे और पाचन क्रिया भी अच्छी रहेगी। 

PunjabKesari benefits of radish, side effects of radish, 6 Major Side Effects Of Radish, Benefits and side-effects of radish, Who Cannot eat radish, is radish, Do not consume milk with radish, Do not consume cucumber with radish, Orange should not be consumed with radish, Do not eat bitter gourd with radish, do not drink tea with radish

मूली के साथ दूध का सेवन न करें 

मूली के साथ दूध का सेवन करना हानिकारक होता है। अगर आप मूली खा रहे हैं तो आपको दूध से बनी चीज या दूध का सेवन अवॉइड करना चाह‍िए, इससे आपको त्‍वचा से जुड़ी समस्‍या हो सकती है। अगर आपने दूध का सेवन सुबह क‍िया है तो ध्‍यान रखें क‍ि मूली का सेवन शाम से पहले न करें। कोश‍िश करें क‍ि दोनों चीजें एक द‍िन में न खाएं। दोनों के बीच गैप रखना बेहद जरूरी है। 

PunjabKesari benefits of radish, side effects of radish, 6 Major Side Effects Of Radish, Benefits and side-effects of radish, Who Cannot eat radish, is radish, Do not consume milk with radish, Do not consume cucumber with radish, Orange should not be consumed with radish, Do not eat bitter gourd with radish, do not drink tea with radish

मूली के साथ न करें खीरे का सेवन 

काफी लोग सलाद में मूली और खीरे का सेवन एक साथ करते हैं पर इन 2 चीजों का सेवन भी साथ में नहीं करना चाह‍िए। खीरे में एस्‍कॉर्बिनाज़ होता है, ये व‍िटाम‍िन सी को सोकने का काम करता है। इन दोनों चीजों का सेवन साथ नहीं क‍िया जा सकता। सलाद में भी इन 2 चीजों का म‍िश्रण नहीं बनाना चाहिए, कई लोग इसे सब्‍जी में साथ इस्‍तेमाल करते हैं पर आपको इससे त्‍वचा संबंधी श‍िकायत हो सकती है।

PunjabKesari benefits of radish, side effects of radish, 6 Major Side Effects Of Radish, Benefits and side-effects of radish, Who Cannot eat radish, is radish, Do not consume milk with radish, Do not consume cucumber with radish, Orange should not be consumed with radish, Do not eat bitter gourd with radish, do not drink tea with radish

मूली के साथ संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए

मूली के साथ संतरे का सेवन नहीं करना चाह‍िए। ये मेल भी तबीयत ब‍िगाड़ सकता है। अगर मूली की सब्‍जी का सेवन क‍िया है तो उसके तुरंत बाद संतरा न खाएं। अगर आप ये कॉम्‍ब‍िनेशन का सेवन करेंगे तो आपको पेट संबंध‍ित श‍िकायतें हो सकती हैं। मूली और संतरे का कॉम्‍ब‍िनेशन खासकर बड़ी उम्र के लोगों को तो कतई नहीं करना चाह‍िए, उनका पाचन तंत्र युवकों के मुकाबले ज्‍यादा कमजोर होता है। आप दोनों चीजों के बीच 4 से 5 घंटे का गैप रख सकते हैं।

PunjabKesari benefits of radish, side effects of radish, 6 Major Side Effects Of Radish, Benefits and side-effects of radish, Who Cannot eat radish, is radish, Do not consume milk with radish, Do not consume cucumber with radish, Orange should not be consumed with radish, Do not eat bitter gourd with radish, do not drink tea with radish

मूली के साथ करेला न खाएं

आपको मूली के साथ करेले का सेवन कभी नहीं करना चाह‍िए। एक्‍सपर्ट्स के हिसाब से इससे सांस से जुड़ी समस्‍या होने का खतरा रहता है। मूली में लैक्‍सेट‍िव गुण पाए जाते हैं ज‍िससे पेट खराब होने की समस्‍या हो सकती है। आप दोनों के बीज सुबह और शाम का गैप जरूर रखें। 

PunjabKesari benefits of radish, side effects of radish, 6 Major Side Effects Of Radish, Benefits and side-effects of radish, Who Cannot eat radish, is radish, Do not consume milk with radish, Do not consume cucumber with radish, Orange should not be consumed with radish, Do not eat bitter gourd with radish, do not drink tea with radish

मूली के साथ चाय न प‍िएं 

मूली के साथ चाय का सेवन करने से आपको एस‍िड‍िटी या फिर कब्‍ज जैसी समस्‍या हो सकती है। चाय पीने के बाद मूली का सेवन नहीं करना चाह‍िए। मूली की तासीर ठंडी होती है, जब इसे गरम चीजों के साथ ल‍िया जाता है तो उसका बुरा असर सेहत पर पड़ता है। मूली का सेवन करने से ब्‍लड शुगर लेवल लो होता है ज‍िन्‍हें लो शुगर की समस्‍या है उन्‍हें डॉक्‍टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाह‍िए।

PunjabKesari benefits of radish, side effects of radish, 6 Major Side Effects Of Radish, Benefits and side-effects of radish, Who Cannot eat radish, is radish, Do not consume milk with radish, Do not consume cucumber with radish, Orange should not be consumed with radish, Do not eat bitter gourd with radish, do not drink tea with radish


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static