लूज मॉशन की परेशानी में ना करें इन आहारों को खाने की गलती

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2020 - 10:15 AM (IST)

अक्सर मौसम में आए बदलाव और खान-पान में हुई गड़बड़ी की वजह से पेट संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार समस्या बढ़ कर लूज मोशन का रूप ले लेती है। अगर समय रहते इसका इलाज ना किया तो यह शरीर को कमजोर कर देता है। इसी के साथ कुछ लोगों का डिहाइड्रेशन की वजह से ब्लड प्रैशर कम भी हो जाता है। ऐसी समस्या होने पर खान-पान की तरफ खास ध्यान देने की जरूरत होती है क्योंकि अगर खान-पान सहीं नहीं होगा तो लूज मोशन ठीक होने पर समय लगेगा जो आपको ज्यादा कमजोर भी कर सकता है। 

ऐसी स्थिति में दवा के साथ इन चीजों का परहेज करेंगे तो आपको तुरंत आराम मिलेगा।

 

1. कैफीन युक्त आहार

PunjabKesari
ऐसे आहारों को ना कह दें जिसमें कैफीन होती हैं। जैसे कि चाय या कॉफी। दरअसल, कैफीन खानो को अच्छे से पचने नहीं देता जिससे पेट में गैस की समस्या होने लगती है और लूज मोशन सहीं होने की बजाए अधिक होने लगते हैं।


2. तीखा या तला भूना खाना
लूज मोशन में तीखा खाना खाने से परहेज करना चाहिए। तीखा खाना पेट में जलन पैदा करता है, जिससे दर्द व बार-बार टॉयलेट जाने की परेशानी होती है। 


3. डेयरी प्रॉडक्ट्स

PunjabKesari
दूध से बनी चीजों जैसे पनीर, दही, छाछ का सेवन भी ना करें क्योंकि इससे पेट फूलता है और गैस बननी शुरू हो जाती है। 


4.गोभी
ऐसी स्थिति में  गोभी और पत्तागोभी नहीं खानी चाहिए क्योंकि इससे भी पेट फूलने और एसिडिटी की परेशानी ही होती है।  

 

5.मीठा
लूज मोशन के दिनों में मीठा खाने से परहेज करना चाहिए। केक, पेस्ट्री, कैंडी, चॉकलेट से पेट में गैस, दर्द और वॉटरी स्टूल की बनते हैं, जो लूज मोशन के दिनों में बहुत तकलीफ देता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static