रात को भूलकर भी न करें इस चीज का सेवन, होंगी कई परेशानियां

punjabkesari.in Thursday, May 03, 2018 - 05:40 PM (IST)

रात में दही खाने के नुकसान : कैल्शियम,विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर दही सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। वैसे तो लोग अक्सर खाने के साथ दही का रायता बनाकर खाते हैं लेकिन रात से ज्यादा सुबह इसे खाने से ज्यादा फायदे मिलते हैं क्योंकि इसमें शामिल बैक्टीरिया रात की बजाय दिन में सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं। वहीं कुछ लोग रात के समय अगर रायता,लस्सी या फिर दही से बनी किसी चीज का सेवन करते हैं तो इससे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  


आइए जानें किन कारणों से नहीं खाना चाहिए रात को दही
रात के खाने और सोने के समय में ज्यादा फर्क नहीं होता इसलिए जो डॉक्टर भी डिनर में हल्का खाना खाने की सलाह देते हैं। रात को खाना खाने के बाद हम लोग कोई शारीरिक काम नहीं करते। जिससे शरीर इसे आसानी से पचा नहीं पाता और सेहत से जुड़ी बहुत सी समस्याएं आनी शुरू हो जाती हैं। 

PunjabKesari
1. खांसी और जुकाम 
रात के समय दही खाने से प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। जिससे शरीर में इंफैक्शन होने का ज्यादा डर रहता है। गला खराब,खांसी, जुकाम जैसी परेशानी जल्दी घेर लेती हैं। 


2. सूजन का परेशानी
गठिया, जोड़ों का दर्द या फिर किसी और कारण अगर शरीर में सूजन है तो रात के समय दही न खाएं। इससे सूजन कम होने की बजाए बढ़ने लगती है। 
 

3. पाचन क्रिया में गड़बड़ी
खाने को आसानी से पचाने के लिए पाचन क्रिया का दुरूस्त होना बहुत जरूरी है। रात को अगर दही खाते हैं तो इससे पाचन शक्ति धीमी पड़ जाती है। जिससे सेहत से जुड़ी परेशानियां आने लगती हैं। 

4. जोड़ों में दर्द
जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की परेशानी हैं, उन्हें रात के समय दही नहीं खाना चाहिए। इस समय दही खाने से शरीर में एसिड जमा होने लगता है। जिससे गठिए का दर्द कम होने की बजाए बढ़ना शुरू हो जाता है। 
 


PunjabKesari

 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static