घर में चाहिए सुख-शांति तो संतोषी माता की पूजा में जरूर करें इन मंत्रों का जाप

punjabkesari.in Thursday, May 25, 2023 - 03:53 PM (IST)

शुक्रवार का दिन शक्ति की देवी संतोषी माता की पूजा के लिए विशेष होता है। कहा जाता है कि अगर कोई महिला लगातार 16 शुक्रवार तक संतोषी मां की पूजा करती है तो उसके घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं संतोषी माता का पूजन कैसे करना चाहिए।

इस तरह करें मां संतोषी का पूजन

1 संतोषी माता की पूजा शुरू करने से पहले स्नान करें।
2 इसके बाद आप सफेद रंग के वस्त्र पहनें।
3 संतोषी माता की पूजा घर की उत्तर दिशा में करनी चाहिए।
4 ध्यान रहे पूजा क्षेत्र में सफेद रंग का कपड़ा रखें और उसपर संतोषी मां की मूर्ति रखें।
5 इसके बाद सूस वस्त्र पर पानी से भरा कलश भी जरुर रखे और उसी कलश में गुड़, सिक्का और चना डालकर उसे ढक दें।
6 मां की पूजा के लिए गाय के घी से दीपक जलाएं।
7 फिर अक्षत,सफेद और लाल रंग के फूल और नारियल चढ़ाएं।
8 इसके बाद माता संतोषी को लाल धागा, लाल रंग और सिंदूर अर्पित करें।
9 मां को चावल से बनी खीर या मिठाई का भोग लगाएं।
10 जब मां की पूजा खत्म हो जाए तो इस भोग को परिवार के सदस्यों में बांटें। 
11 वहीं कलश पर रखे चना और गुड़ को गाय को अर्पित करना चाहिए।
12 अंत में पात्र के जल को पूरे घर में माता का नाम लेते हुए छिड़क दें और जो जल बच जाए उसे तुलसी के पौधे में डाल दें।
13 शुक्रवार के दिन उपवास रखे एवं इस दिन खट्टी चीजों का सेवन न करे और ना ही स्पर्श करें।

PunjabKesari

 

इस मंत्र का करें जाप

एक चंदन की माला लें और निम्न मंत्र का 108 बार जाप करें।

ॐ संतोषी प्रौढापस्मृति संहर्त्रे द्रीं नमः शिवाय

PunjabKesari

 

पूजा के दिन इन चीजों का भूलकर भी न करें सेवन

जो लोग इस दिन खट्टा खाते है मां उनसे नाराज हो जाती है। इसलिए ध्यान रहे पूजा के दिन आपको खट्टी चीजों और फलों को छूना या खाना नहीं है। जैसे कि दही, इमली, आम और टमाटर से दूर रहे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kirti

Recommended News

Related News

static