DIY: लॉकडाउन के दौरान बच्चों से करवाएं ये क्रिएटिव वर्क

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2020 - 10:38 AM (IST)

अगर आप इस लॉकडाउन के कारण बच्चों के आपस में हो रहें लड़ाई-झगड़ों से तंग आ चुके हैं तो ऐसे आप उन्हें घर पर पड़ी बेकार चीजों से अलग-अलग चीजें बनाना सिखा सकते हैं। इस तरह बच्चों का दिल लगा रहेगा। इसके साथ ही उन्हें कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। तो चलिए 2 ऐसी चीजें जो आपके बच्चे आसानी से बना कर इसका मजा उठा सकते है।

1. मोजे की कठपुतली

सामग्री:

मोजे- 2 ( व्हाइट या कलरफुल)
ऊन- जरूरत अनुसार
कैंची- 1
गोंद- 1 बोतल
कागज की आंखें- 4

PunjabKesari

विधि:

- सबसे पहले मोजों को अच्छे से धोकर सूखा लें।
- अब मोजों की बंद साइड पर आंखें चिपकाएं।
- ऊन से कठपुतली के बाद बनाने के लिए 1/2 मीटर के हिसाब से काट लें।
- अब मोजे के ऊपरी भाग पर गोंद लगाकर बराबर भाग में बांटते हुए बाल चिपकाएं।

आपकी कठपुतली बन कर तैयार है। इसे बच्चों के हाथों में पहना कर उन्हें खेलने का आनंद लेने दें।

PunjabKesari

2. बॉटल का पिग्गी बैंक

सामग्री:

प्लास्टिक की बोतल- 1
कलरफुल पेपर- 2 शीट
स्टोन- 4
मार्कर- 2 (किसी भी रंग के)
गोंद- 1 बॉटल
चाकू- 1
शाइनिंग टेप- 1
कैंची 1
नकली आंखें- 2

PunjabKesari

विधि:

- सबसे पहले बोतल को अच्छे से साफ करें।
- अब उसकी ऊपरी तरफ चाकू की मदद से एक सिक्का जितना होल करें।
- कलरफुल पेपर को 8 सेंटीमीटर चौड़ा और बोतल की गोलाई जितना लंबा काट लें।
- कटे हुए पेपर को बोतल के सेंटर में गोंद लगाकर चिपकाएं।

PunjabKesari
- बाकी के पेपर से पत्ते की शेप देते हुए काट लें।
- इसे पिगी बैंक के आगे की ओर सुअर के कानों की तरह चिपका दें।
- कलरफुल पेपर के दोनों किनारों पर टेप लगाएं।
- अब बोतल के आगे की तरफ आंखें चिपकाएं।
- बॉटल के कैप पर मार्कर से नाक बनाएं।

PunjabKesari

बच्चों का छोटा और क्यूट सा पिग्गी बैंक बन तैयार है। इसमें अपनी तरफ से सिक्के डालें। इसके साथ ही बच्चों को पैसे जमा करना सिखाएं। ध्यान दें, ये चीजें पेरेंट्स अपनी देखरेख में ही बनवाएं। इसके साथ ही कैंची और चाकू जहां यूज होना हो वो काम पेरेंट्स बच्चों को खुद करके दें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static