अखबार से बनाएं खूबसूरत Coaster Set

punjabkesari.in Thursday, Dec 21, 2017 - 03:03 PM (IST)

हर घर में अखबार पढ़ी जाती हैं और एक दिन बाद इसे रद्दी में फैंक दिया जाता है। इसके बाद लोग इसे बेकार समझ कर एक कोने में रख देते हैं लेकिन अखबार से भी घर में इस्तेमाल होने वाली बहुत सी चीजों को आसानी से बनाया जा सकता है। डाइनिंग टेबल पर हम लोग अक्सर गर्म-गर्म चाय का कप रखने के लिए कोस्टर सैट यानि प्लेट्स का इस्तेमाल करते है। आप अपने कोस्टर सैट को कई सालों तक लगातार इस्तेमाल करके बोर हो चुकी हैं तो अखबार से आप खुद भी बना सकते हैं। 
 

जरूरी सामान
- अखबार
- हॉट ग्ली गन
- कॉर्ड बोर्ड
- डैकोरेटिंग पेपर
- ग्लिटर्स 
- गोंद
- पेंट और ब्रश 

PunjabKesari
इस तरीके से बनाएं 

1. सबसे पहले अखबार को पट्टियों की तरह लंबाई में काट लें। 
2. इसके बाद इनको पाइप की तरह गोलई में मोडते जाएं और इसी तरह पाइप बनाते जाएं। 
3. अब इसके बाद इसे गोल आकार में मोडकर गोंद के साथ चिपकाते जाएं और प्लेट का आकार दें। 

PunjabKesari
4. अपने जरूरत के मुताबिक आप इसका साइज बना सकते हैं। जब प्लेट बन जाए तो इसके ऊपर डैकोरेटिव पेपर लगा दें। 
5. इसे ग्लिटर से सजाएं और पेंट करें। 
6. प्लेट्स को रखने के लिए कार्डबोर्ड का बॉक्स बनाएं और हॉट ग्लू गन की मदद से चिपकाएं। इसके बाद इस डिब्बे को एक तरफ से काट लें ताकि इसमें प्लेट्स रखी जा सकें। 
7. इसके बाद इस बॉक्स को डैकोरेटिव पेपर और ग्लिटर से सजा कर इस्तेमाल करें। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static