वास्तु टिप्सः दीवाली पर ये काम करके मां लक्ष्मी को जरूर करें प्रसन्न

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2020 - 02:15 PM (IST)

दीवाली का त्योहार पूरी दुनिया में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इन दिन देवी लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें खुश किया जाता है। ताकि उनकी असमी कृपा घर-परिवार पर बने रहे। मान्यता है कि देवी लक्ष्मी का वास उसी घर में होता है, जहां अच्छे से साफ-सफाई हो। ऐसे में लोग घरों की सफाई कई दिनों पहले ही शुरू कर देती है। मगर बात वास्तु की करें तो घर की सफाई के साथ उसका सही दिशा में होना भी बेहद मायने रखता है। तभी जिंदगी की सभी परेशानियां दूर हो खुशहाली आती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सफाई में किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए...

छत की सफाई

अक्सर लोग पूरे घर की अच्छे से सफाई करती है। मगर छत की सफाई पर खास ध्यान नहीं देते हैं। इसके साथ ही बेकार, टूटा हुआ सामान छत पर रख देते हैं। मगर इससे घर में वास्तुदोष पैदा होता है। ऐसे में इस दीवाली घर की सफाई के साथ छत को भी अच्छे से साफ करें। 

सोफा सेट व अलमारी 

ड्राइंग रूम की सफाई करते समय उसकी चीजों को भी सही दिशा में रखें। ड्राइंग रूम में पड़ा भारी सामान यानि सोफा, टेबल आदि चीजों को कमरे की दक्षिण या पश्चिम दीवार के साथ रखें। इससे घर में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इसके अलावा अलमारी को भी इसी दिशा में रखें। इससे घर में सुख-समृद्धि व शांति बनी रहेगी। 

PunjabKesari

टीवी 

बहुत से लोग दीवाली के दिनों में इलेक्ट्रॉनिक चीजों को खरीदते हैं। ऐसे में अगर आप ने भी टीवी खरीदा है या पुराने टीवी को सही दिशा में रखना चाहते हैं तो इसे उत्तर की ओर रखें। इसे इस दिशा में रखने के साथ इस बात का ध्यान रखें कि आपका चेहरा टीवी देखने के दौरान उत्तर या पूर्व की तरफ हो। इससे परिवार में एकता बनी रहेगी। 

अगर घर की मरम्मत करवानी हो

अगर आप घर की मरम्मत करवाने की सोच रहे हैं तो काम करने वाली मशीन को बंद स्थिति में घर पर न रखें। इसे इस्तेमाल करने के तुरंत बाद ही वापिस करें। 

इस तरह करें किचन की सफाई 

किचन को अच्छे से साफ करना ही काफी नहीं बल्कि वहां पर पड़ी टूटी क्रॉकरी को हटाना भी जरूरी है। साथ ही शैल्फ, सिंक की सफाई करने वाले पोंछे को छुपा कर रखें। ये चीजों किचन में आने वाले किसी भी व्यक्ति को नजर नहीं आनी चाहिए। नहीं तो घर में नेगेटिविटी फैलती है। 

पर्दो व दीवारों का रंग 

अलग आप घर में नए पर्दे लगवाने लगे हैं तो ड्राइंग रूम व बच्चों के कमरे में हल्के रंग के पर्दे लगाएं। इसके साथ ही पेंट नीला, लाल या कोई गहरा व चमकदार ही करवाएं। साथ ही दरवाजों व खिड़कियों पर भी पेंट करवाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा तेजी से फैलेगी। 

PunjabKesari

नल की मरम्मत 

बाथरूम, किचन या घर के किसी भी कमरे का कोई नल खराब है तो उसे ठीक करवाएं। आप पुराने की जगह नए नल भी लगवा सकती है। नहीं तो बेकार बहता पानी घर की आर्थिक स्थिति पर गहरा व बुरा असर डालता है। 

पुरानी चीजें व सामान करें बाहर 

घर पर बेकार, पुराना सामान ज्यादा समय तक नहीं रखना चाहिए। इससे आर्थिक व शारीरिक स्थिति खराब होती है। ऐसे में बेकार पड़ी चीजों को कबाड़ में बेच दें। इसके अलावा अपने पुराने कपड़ों को किसी जरूरतमंद को दान करें। 

इस तरह सजाएं घर 

लोग घरों को दीयों, रंगोली व फूलों के साथ सजाते हैं। मगर इसे फूलों के साथ सजाने में इस बात ध्यान रखना चाहिए कि सभी फूल ताजे और खुशबू वाले हो। इसके साथ ही कांटेदार पौधे घर पर लगाने से बचना चाहिए। नहीं तो घर में लड़ाई-झगड़े होने की संभावना बढ़ती है। सुंदर, ताजे व खुशबूदार फूल व पौधे लगाने से घर में पॉजीटीविटी आती है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static