इस बॉलीवुड दीवा की बहन नहीं है हिरोइन से कम, Army में लेफ्टिनेंट बन की देश की सेवा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2024 - 12:35 PM (IST)

वैसे तो फेमस बॉलीवुड एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, वरुण धवन और दीपिका पादुकोण के भाई बहन है सोशल मीडिया से दूर रहते हैं । वो इतने फेमस नहीं है, ऐसे ही एक्ट्रेस दिशा पटानी की भी बहन है जो लाइम लाइट से दूर रहती हैं। उनका नाम खुशबू पटानी है। भले ही खुशबू अपनी बहन की तरह ग्लैमर world से ताल्लुक नहीं रखती हैं, लेकिन वो अपने करियर में बहुत successful हैं। दरअसल, वो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर काम चुकी हैं। वहीं अब वो फिटनेस influencer के तौर पर लोगों को जागरूक कर रही हैं।  

PunjabKesari

इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुकी हैं खुशबू

23 November 1991 को यूपी के बरैली में पैदा हुई खुशबू दिशा पटानी की बड़ी बहन हैं।

PunjabKesari

 उनका फैमिली background आर्मी का है। उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी भी पुलिस में डीएसपी रेंज के अधिकारी हैं। खुशबू हमेशा से अपने पिता से प्रेरित थीं, इसलिए उन्होंने आर्मी में जाने का मन बनाया। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई बरेली के बीबीएल पब्लिक स्कूल से पूरी की और फिर डीआईटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर सेवा करने लगीं।

PunjabKesari

दिशा से बेहद क्लोज हैं खुशबू

खुशबू और दिशा पटानी का रिश्ता बहुत मजबूत है। उनका एक छोटा भाई भी है। इनका नाम सूर्यांश पटानी है। खुशबू और दिशा फिटनेस के प्रति उत्साही हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट रूटीन को दिखाते हुए देखी जाती हैं। भारतीय सेना में सेवा करने के बाद खुशबू अब एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर के रूप में काम कर रही हैं और सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव हैं। फिटनेस और खूबसूरती के मामले में वो बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात देती हैं। खुशबू ने एक अलग राह चुनीं अपने लिए, जो की वाकई काबिले तारीफ है। उनकी जर्नी से युवाओं को अपने सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा मिलती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Major Khushboo Patani(KP) (@khushboo_patani)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static