दीपिका कक्कड़ ने बताया अपना ब्यूटी सीक्रेट, संतरे से बढ़ाती है अपने चेहरे का निखार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2022 - 03:46 PM (IST)

सीरियल 'ससुराल सिमर का' से घर-घर में फेमस हुए एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ काफी वक्त से किसी सीरियल में नहीं दिखाई दी लेकिन फिर भी वो अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती है वो भी अपने यूट्यूब ब्लॉग के जरिए। हाल में ही दीपिका ने एक ब्लॉग शेयर किया, जिसमें वो संतरे को अपने चेहरे पर लगाती दिखी।

दीपिका ने बताया अपना ब्यूटी सीक्रेट

ब्लॉग के शुरुआत में दीपिका संतरा खाती दिखी। इस दौरान दीपिका कहती है, मुझे सीजन वाले संतरा खाना बहुत पसंद है क्योंकि यह संतरा आप पूरा खाओ और आखिर का एक बचा लो..क्योंकि वो चेहरे पर लगाने के लिए बहुत ही अच्छा होता है। मैं आज आपको लगाकर भी दिखाऊंगी। पहले वो लगाएंगे फिर फेस वॉश करेंगे और फिर शहद।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

दीपिका ने बताया कैसे लगाए चेहरे पर संतरा

आगे दीपिका कहती है, बस आखिर में एक स्लाइड संतरे की बचा लो उसे चेहरे पर रब करना शुरु कर दो। कम से कम 5 मिनट इसे रब करो। जितना आप इसे ज्यादा यूज करेंगी उतना ही अधिक फायदा मिलेगा।दीपिका ने बताया कि उन्होंने 3-4 मिनट के लिए संतरे को अपने चेहरे पर रब किया और उसके बाद वॉश किया और फिर शहद और नींबू का मिक्सचर लगाया। इसके बाद उन्होंने अपने चेहरे को 10 मिनट बाद वॉश किया। एक्ट्रेस कहती है कि संतरे को चेहरे पर लगाने से स्किन सॉफ्ट होती है और ग्लो करने लगती है क्योंकि संतरे को चेहरे पर लगाने से सारी गंदगी निकल जाती है। वही शहद औऱ नींबू तो आपकी स्किन के लिए बेस्ट है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

इसी के साथ दीपिका ने अपने पुराने दिन याद किए और कहा, ट्रेनिंग में जब हम पढ़ाई करते थे तो सारी लड़कियां एक-एक संतरा लेकर बैठ जाती थी और आखिर वाला स्लाइस चेहरे पर लगाकर स्क्रब करती रहती थी बहुत देर तक। ऐसे में जितनी देर आप इससे स्क्रब कर सकते है करे..आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। बता दें कि संतरे में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है जो मुहांसों को दूर करने और तेल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही यह रोमछिद्रों को खोलकर आपके चेहरे से गंदगी को साफ करता है। वही शहद स्किन को नेचुरल तरीके से हाइड्रेट करता है। इससे त्वचा अंदर से भी साफ होती है।

दीपिका की बात करें तो वो अपने ब्लॉग के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ तो फैंस को बताती ही है साथ ही कई रेसिपी शेयर करती है। वो लोगों को ब्यूटी टिप्स भी देती है। उनके ब्लॉग फैंस को काफी पसंद भी आते है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static