डिलीवरी के बाद बिना दवाओं के हो जाएगी Recovery बस करें ये काम

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 03:24 PM (IST)

नारी डेस्क:  महिलाओं के जीवन में प्रेग्नेंसी और उसके बाद का दौर बहुत नाजुक होता है। डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर बहुत ज्यादा कमजोर होता है। उसे रिपेयर होने के लिए बहुत ज्यादा आराम की जरूरत होती है। लेकिन कई महिलाएं अपने बच्चे की देखभाल के चक्कर में खुद के स्वास्थ को लेकर लापरवाही कर देती हैं जो की गलत है। इससे आगे चलकर परेशानियां हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डिलीवरी के बाद जल्द स्वास्थ होने के लिए महिलाओं को 2 महीने तक बस इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

ठंडे पानी से रहे दूर

डिलीवरी के बाद कम से कम 2 महीने तक चाहे आपको कितनी भी तलब क्यों न लगे, लेकिन ठंडे पानी से परहेज करें। गर्म पानी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। सिर्फ पीने के लिए ही बल्कि नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। हमेशा गर्म खाना खाएं और कोई भी काम के लिए भी गर्म पानी का ही इस्तेमाल करें।

PunjabKesari

भारी सामान न उठाएं

जी हां, सिर्फ प्रेग्नेंसी के समय पर ही नहीं, बल्कि इसके बाद भी कम से कम दो महीने तक कोई भारी सामान न उठाएं। हमेशा अपनी पूरी बॉडी को ढककर रखें। कानों और सिर को हमेशा ढककर रखना चाहिए। इसके साथ ही 2 महीने तक हर दिन पूरी बॉडी की मसाज करवाएं।

ये भी पढ़ें: 35 के बाद महिलाओं की हड्डियां क्यों हो जाती कमजोर?

तेज आवाज और रोशनी से रहें दूर

महिलाओं का शरीर इस समय बहुत नाजुक होता है। इसलिए तेज धूप और तेज आवाज वाली जगह से परेहज करें। दांतों को साफ करने लिए ब्रश की जगह उंगलियों का इस्तेमाल करें। खाने में भी कोई कठोर चीज न लें।

PunjabKesari

गैजेट से बनाएं दूरी

बेहतर होगा कि बच्चे के जन्म से कम से कम 2 महीने बाद तक मां मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी से दूरी बनाकर रखे। इससे आंखों पर खराब असर पड़ेगा इसके साथ ही तला भुना खाने से भी बचें। इससे बच्चे की सेहत पर भी खराब असर पड़ेगा।

तनाव लेने से बचें

बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को जिम्मेदारियों के बोझ तले तनाव महसूस होता है। इससे बचने के लिए तनाव या गुस्सा करने से जिंदगी भर के लिए सिरदर्द की शिकायत होने का खतरा रहता है। सबसे ज्यादा जरूरी है आराम करना और भरपूर मात्रा में पानी पीकर खुद को हाइड्रेट रखना।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static