जींस का एवरग्रीन फैशन

punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2017 - 08:17 PM (IST)

पंजाब केसरी(फैशन): जींस का फैशन एवरग्रीन है। लड़का हो लड़की, हर कोई इसे हर मौसम में वियर करना पसंद करता है क्योंकि इसमें आप कंफर्टेबल भी रहते हैं और स्टाइलिश व कूल भी नजर आते है। लेकिन हां, हर सीजन में जींस में कोई ना कोई न्या स्टाइल जरूर देखने को मिलता है। जैसे कि कभी हाई तो कभी लॉ वेस्ट जींस का ट्रैंड आ जाता है। लड़कियों की जींस में लड़कों से ज्यादा वैरायिटीज देखने को मिलती है और वह इसे डिफरैंट तरीके से कैरी भी कर सकती हैं। जींस के साथ शर्ट, टी-शर्ट, टॉप, कुर्ता आदि पहनकर वह हर बार यूनिक गैटअप ले सकती हैं। इन दिनों एक बार फिर हाई वेस्ट जींस ने फैशन में वापिसी की है। इस के साथ जींस में रिप्पड, बैल बॉटम, ब्वॉयफ्रैंड जींस खूब पसंद की जा रही हैं। 

-हाई वेस्ट जींस
PunjabKesari

हाई वेस्ट जींस लो वेस्ट से ज्यादा कंफर्टेबल होती हैं। इसमें किया गया फ्लोरल एम्ब्रायडरी वर्क या साइड से फ्रीज स्टाइल इसकी ग्रैस को ओर भी उभार देता है। 

-रिप्पड जींस
बॉलीवुड और हॉलीवुड की हिरोइनों के साथ-साथ आम लड़कियां भी रिप्पड जींस को खूब फॉलो करती नजर आ रही हैं, जिन्हें आम भाषा में फटी जींस भी कहा जाता है। यह ट्रैंड न्या नहीं बल्कि काफी समय से चल रहा है। घुटनों- पैरों से जींस में जगह-जगह कट लगे होते हैं और यहीं रिप्पड जींस की खासियत है।

-बेल-बॉटम जींस
PunjabKesari

70 के दशक इस फैशन ने एक बार फिर जोरदार वापिसी की हैं। बेल बॉटम को फ्लेयर्ड जींस भी कहते हैं जो हिप्स और थाइस से फिटेड होती हैं लेकिन घूटनों से पैरों तक काफी लूज हो जाती हैं। इसे और भी आकर्षक बनाता है, इस पर किया गया फ्लोरल वर्क। कोलेज गोइंग लड़कियों को यह स्टाइल काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ आप हील्स फ्लेट व स्नीकर्स कुछ भी ट्राई कर सकती हैं। 

-ब्वॉयफ्रैंड जींस
अगर आप कूल लुक चाहती हैं तो ब्वॉयफ्रैंड जींस आपके लिए बेस्ट हैं। यह काफी लूज और कंफर्टेबल होती हैं। रिप्पड व ब्वॉयफ्रैंड, दोनों का मिक्सचर स्टाइल भी काफी पसंद किया जा रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static