इन 6 जगहों पर अनोखी परंपराओं से किया जाता है नए साल का Welcome

punjabkesari.in Wednesday, Dec 30, 2020 - 06:31 PM (IST)

साल के खत्म होने व नए साल के स्वागत को लेकर हर कोई बहुत ही एक्साइटिड रहता है। ऐसे में लोग नए साल को मनाने के लिए अलग-अलग आइडियाज ढूंढते हैं। खासतौर पर लोग पार्टी करके इसे मनाते हैं। इसके अलावा कहीं कई देशों में आतिशबाजियों की गूंज तो कहीं बेहद ही शांति से नए साल का स्वागत किया जाता है। ऐसे में अलग-अलग देश में उनकी अनोखी परंपरा के मुताबिक न्यू ईयर की खुशियां मनाई जाती हैं। इसके कारण लोग खासतौर पर वहां की रौनक देखने व नया साल मनाने के लिए इन देशों में जाना पसंद करते हैं। तो चलिए आज हम आपको अलग-अलग देशों में नया साल मनाने के बारे में बताते हैं...

ब्राजील

इस देश में अफ्रीकी पंरपरा के मुताबिक नए साल को मनाया जाता है। वहां के लोग इस दौरान चमक-दमक की जगह सिंपल कपड़े पहन कर नए साल का जश्न मनाते हैं। असल में, इन लोगों का मानना है कि साधारण कपड़े सादगी, शांति व रोशनी का प्रतीक होता है। ऐसे में सभी के अंदर शांति व प्यार से रहने की आदत होनी चाहिए। 

PunjabKesari

स्पेन

स्पेन में लोग नए साल को मनाने के लिए अनोखी परंपरा को मानते हैं। यहां पर रात को 12 बजते ही लोग 12 अंगूरों को एक साथ बांध कर भगवान से अपने आने वाले जीवन के लिए सुख की दुआ मांगते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से भगवान उनकी दुआ जल्दी ही सुनते हैं। 

PunjabKesari

जर्मनी

नया साल मनाने के लिए बर्लिन में पार्टी का आयोजन किया जाता है। इसमें खासतौर पर फोडू नाम से खाना तैयार किया जाता है। वहां को लोग इस दिन पर परंपरा को निभाते हुए देगजी नाम के बर्तनों में खाना बनाते व खाते हैं। 

PunjabKesari

ग्रीस 

ग्रीस के लोग नए साल का स्वागत जोरों-शोरों से नहीं बल्कि शांतिमय तरीके से मनाते हैं। वे इन दिन परिवार के सदस्यों व दोस्तों से मिलकर जुआ खेलते है। उनका मानना है कि इस खेल में जो भी जीतता है, वह आने वाले पूरे साल विजय माना जाता है। ऐसे में वह हर पड़ाव पर सफलता हासिल करता है। 

PunjabKesari

आस्ट्रेलिया

आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर के हार्बर में लोग पटाखे व आतिशबाजियां चला कर नए साल का जश्न मनाते हैं। ऐसे में रंग-बिरंगी आतिशबाजियों से पूरा आसमान बेहद ही खूबसूरत दिखाई देता है। साथ ही वे इस सुंदर नजारे का लाइव टीवी द्वारा प्रदर्शन भी करते हैं। 

PunjabKesari

नीदरलैंड

यहां पर नए साल को बुरी आत्माओं को भगाने का दिन मानते है। ऐसे में लोग सुबह के 10 बजे इक्ट्ठे होकर बड़ी ही खुशी व धूम से पार्टी करते हैं। साथ ही इस पार्टी को सुबह से लेकर पूरे दिन मनाया जाता है। उनका मानना है कि इस दिन जिन लोगों पर बुरी शक्तियों का साया होता है। वह जल्द ही दूर हो जाता है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static