कहीं रंग तो कहीं टमाटर, भारत ही नहीं विदेशों में भी होती है होली की अलग धूम

punjabkesari.in Wednesday, Mar 17, 2021 - 05:03 PM (IST)

भारत त्योहारों व उत्सवों का देश है। ऐसे में यहां रंगों के त्योहार होली पर अलग ही धूम होती है। शायद आपको सुनने में अजीब लगेगा। मगर रंगों के इस त्योहार को भारत के साथ अन्य देशों में भी बडे़ चाव व उत्साह से मनाया जाता है। जी हां, भारत की होली की तरह अलग-अलग देशों में इसके जैसे मिलते-जुलते त्योहार सेलिब्रेट किए जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको भारत नहीं बल्कि विदेश में होली मनाने के बारे में बताते हैं...

PunjabKesari

जापान में चेरी उत्सव

जापान देश में मार्च-अप्रैल के महीने में चेरी के पेड़ में फूल आने लगते हैं। ऐसे में यहां के लोग इस दौरान परिवार, दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ चेरी के बाग में बैठते हैं। फिर एक-दूसरे को बधाई देते हुए चेरी के फूलों की पंखुड़ियों का प्यार से स्वागत करते हैं। साथ ही वे पूरा दिन खुशी से झुमते हुए गाते व नाचते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

नेपाल में लोला उत्सव 

नेपाल में होली का त्योहार एक-दूसरे पर लोला फेंककर मनाते हैं। बात अगर लोला की करें इसे भारत देश में गुब्बारा कहते हैं। भारत की तरह लोग गुब्बारों में रंगों का पानी भर कर एक-दूसरे पर फेंक कर इसका आनंद लेते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

म्यामांर का जल उत्सव 

भारत की तरह म्यामांर में भी पानी की होली खेली जाती है। यहां पर इस त्योहार को 'मेकांग' या 'थिंगयान' कहते है। इस त्योहार को लोग नए साल में मनाते हैं। इनका मानना है कि एक-दूसरे पर पानी डालने से पाप दूर होते हैं। ऐसे में ये लोग इसे बड़ी ही धूम से सेलिब्रेट करते हैं। 

PunjabKesari

श्रीलंका में भारत जैसी होली

इस देश में लोग भारत की तरह एक-दूसरे पर रंग व पिचकारी की बौछार करके होली मनाते हैं। लोग रंग-बिरंगे गुलालों से होली खेलने का मजा लेते हैं। 

PunjabKesari

ग्रीस में टमाटर की होली 

माना जाता है कि ग्रीस में टमाटर तरबूज के आकार के होते हैं। ऐसे में इनका उत्पादन होने पर यहां के लोग 'लव एप्पल' के नाम से इस त्योहार को मनाते हैं। वे एक-दूसरे पर टमाटर फेंकने कर मजा लेते हैं। 

PunjabKesari

मॉरीशस में 40 दिनों तक होली का उत्सव

मॉरीशस में होली का त्योहार बसंत पंचमी से शुरू होकर करीब 40 दिनों तक चलता है। ऐसे में एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी से इसे मनाते हैं। इसके साथ ही यहां पर भारत की तरह होलिका दहन भी किया जाता है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

स्पेन में टमाटरों की होली 

बात अगर स्पेन की करें तो यहां के वैलेशिया शहर में हर साल मार्च महीने में 'आग की रात' के नाम से इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। सांड के युद्ध के साथ आतिशबाजी की झांकियां निकाली जाती है। साथ ही अगस्त महीने के आखिरे शनिवार को लोग एक-दूसरे को टमाटर मार कर होली खेलते हैं। भले ही इसके पीछे को धार्मिक मान्यता नहीं है। मगर फिर भी लोग खुशी से 'ला टोमाटीना' नाम से इस उत्सव को सेलिब्रेट करते हैं। इस उत्सव में स्पेन के साथ अन्य जगहों के लोग भी हिस्सा लेते हैं। 


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static