शकरकंद की पत्तियों से करें डायबिटीज और कैंसर का इलाज!

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2017 - 12:43 PM (IST)

सेहत: शकरकंद गुणों से भरपूर एक सब्जी है। इसमें आयर, फोलेट, कॉपर, मैग्नीश्यिम और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। शकरकंद का सेवन शरीर की कई कमियों को पूरा करता हैं। लेकिन क्या आप इसके पत्तियों के बारे में जानते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं शकरकंद की पत्तियों की। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो शरीर को कई खतरनाक बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होते हैं। इसका सेवन आप सब्जी या फिर सालाद के रूप में कर सकते हैं। जानिए इसकी पत्तियों के स्वास्थ्य लाभ।

 

1. डायबिटीज

डायबिटीज में शकरकंद की पत्तियां एक दवा का काम करती हैं। इसमें एफएबीएल नामक का तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में काफी मदद करता है। 

2. कैंसर

इसकी पत्तियों में एंटी-कार्सिनोजेन पाया जाता है जो कैंसर से लड़ने में मदद करता है। 

3. सूजन

शकरकंद की पत्तियों में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो सूजन को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है।

4. ब्लड प्रैशर

इसकी पत्तियों में विटामिन, पोलीफेनॉलिक्स और एंथोसायनिन मौजूद होते हैं जो ब्लड प्रैशर को सामान्य बनाएं रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा अगर इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो यह आपको तनाव मुक्त रखने में भी मदद करते हैं।

5. पाचन दुरूस्त रखे

नियमित रूप से इसका करने पर आप कब्ज जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।  इसके अलावा शकरकंद के पत्‍ते बुखार, सर्दी और फ्लू को दूर करने में भी मदद करते हैं।
 

Content Writer

Vandana