Dhanteras: ये 2 चीजें खरीदी तो चमक जाएगी किस्मत, दूर होगी गरीबी और दुर्भाग्य

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2024 - 08:39 PM (IST)

नारी डेस्कः दीवाली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस (Dhanteras 2024) से होती है। धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। कुछ चीजों की खरीददारी करना बहुत उत्तम माना जाता है जबकि कुछ चीजों को इस दिन खरीदने से परहेज करना चाहिए। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है और यह दीवाली उत्सव का पहला दिन होता है। धनतेरस का दिन, नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर जाने का प्रतीक है। कार्तिक मास की त्रयोदशी को इस पर्व को मनाया जाता है इसलिए इसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। इस दिन का संबंध विशेष रुप से भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव से होता है और इस दिन इनकी विशेष रूप में पूजा की जाती है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे इसलिए इस दिन उनकी भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से सेहत व लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन नए पीतल, तांबा, सोने-चांदी के बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, अन्य वस्तुएं जैसे झाड़ू, नमक, हल्दी, धनिया बीज, गोमती यंत्र, आदि खरीदने शुभ माने जाते हैं। यह आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती हैं।

पंचांग के अनुसार,  त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगा हालांकि उदया तिथि के अनुसार, धनतेरस 30 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी। 29 अक्तूबर 2024 सुबह 10ः31 मिनट से 30 अक्तूबर 1ः15 मिनट तक का समय खरीददारी के लिए शुभ है। धनतेरस की खरीददारी 29 और 30 अक्तूबर दोनों ही दिन होगी। वहीं, भगवान धनवंतरि की पूजा के लिए 29 अक्तूबर शाम 6ः31 से 8ः13 बजे तक मिनट का समय बेहद शुभ है। 

यह भी पढ़ेंः Dhanteras पर खरीदेंगे ये चीजें तो घर आएगी कंगाली !

PunjabKesari

धनतेरस पर 100 साल बाद बन रहे 5 शुभ योग |  Dhanteras ka Shubh Muhurat 2024

इस बार का धनतेरस बहुत ही शुभ माना जा रहा है क्योंकि 100 साल बाद एक नहीं बल्कि 5 शुभ योग बन रहे हैं जो आपकी जिंदगी में सुख-समृद्धि लेकर आएगा। इस दिन पर खासतौर पर 2 चीजें अपने घर जरूर लाएं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ये दो चीजें दुर्भाग्य और गरीबी को दूर कर घर में पॉजिटिविटी और सुख-समृद्धि लेकर आएगी। 

ज्योतिष अनुसार, धनतेरस पर इस बार 100 साल बाद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। धन त्रयोदशी पर इस बार त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, लक्ष्मी नारायण योग, शश महापुरुष राज योग, ये कुल 5 शुभ संयोग बन रहे और यह स्थिर लग्न बन रहा है। धनतेरस पर शाम 6ः30 से 8 बजे तक स्थिर लग्न और वृषभ काल का समय रहेगा। यह समय, एक ऐसा समय  है जब आप किसी चीज की कामना करते हैं तो स्थाई तौर पर आपके पास हमेशा के लिए रुक जाती है। मनोकामना पूर्ति के लिए इस समय पूजा जरूर करें। इस समय के दौरान , परिवार के साथ धनवंतरि मंत्र और महा लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्री सूक्त का पाठ जरूर करें। यह पाठ धन-धान्य की अधिष्ठात्री देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए किया जाता है। इसे 'लक्ष्मी सूक्तम्' भी कहा जाता है।

गरीबी और दुर्भाग्य दूर करेंगी पीतल की दो चीजें | Dhanteras par jarur Kharide yeh saman 

धार्मिक मान्यता है कि कुछ वस्तुएं मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। भगवान धन्वन्तरि और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। साथ ही जीवन में कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। कुछ खास वस्तुएं मां लक्ष्मी की प्रतीक है और उनकी प्रिय मानी जाती है। पुरातन काल से पीतल की 2 चीजें खरीदकर घर लाने से 10 गुणा ज्यादा लाभ होता है। आप भी इस बार पीतल की पूजा की घंटी,  पीतल की दीपक (ज्योति) जरूर खरीदें ये 2 चीजें आपके जीवन में सौभाग्य लेकर आएगी। 
PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः मृत्यु के देवता यमराज को क्यों किया जाता है दीपदान? जानिए इसकी सही विधि और मंत्र

धनतेरस पर क्या खरीदें ? Dhanteras Par Kya Kharide

सूखा धनिया (धनिया बीज) जरूर खरीदें। कहा जाता है कि धनिया खरीदने से धन में 13 गुणा की वृद्धि होती है। इसके अलावा गोमती चक्र,स्वास्तिक या श्री यंत्र, हल्दी, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, लक्ष्मी चरण, नमक, पान पत्ते, खील- बताशे, झाड़ू, बर्तन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जरूर खरीदें। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन समुद्र मंथन में भगवान धन्वंतरि कलश में अमृत लेकर निकले थे इसलिए इस दिन धातु के बर्तन खरीदते हैं। सोना, चांदी, कांसा, पीतल या तांबा से बने बर्तन खरीदने चाहिए।

धनतेरस के दिन क्या नही खरीदना चाहिए? | Dhanteras par kya na Kharide

धनतेरस पर कांच की चीजें, लोहे, स्टील और एल्यूमीनियम के बर्तन ना खरीदें। काले रंग की चीजें जैसे कपड़े, जूते, बैग, कंबल आदि ना खरीदें। धनतेरस के दिन तेल, घी, रिफाइंड ऑयल आदि ना खरीदें। नुकीला सामान जैसे सुई, कैंची, चाकू ना खरीदें। धनतेरस के दिन प्लास्टिक का सामान ना खरीदें। इस दिन प्लास्टिक से बनी चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन प्लास्टिक की चीजों को खरीदने से कंगाली आती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static