इस देश की महिलाएं वर्जिन होने के बावजूद भी करवाती हैं सर्जरी !

punjabkesari.in Friday, Jul 13, 2018 - 12:33 PM (IST)

हर किसी की सोच अलग-अलग होती है। इसी मुताबिक वे अपने लिए कानून और मान्यताएं बना लेते हैं। परंपराओं की बात करें तो ईरान में महिलाओं की वर्जिनिटी को लेकर आज के समय में भी रूढ़ीवादी सोच लोगों पर हावी है। पुराने समय में तो लोग दुल्हन की वर्जिनिटी का पता लगाने के लिए सफेद चादर का इस्तेमाल करते थे। बदलते समय में वहां के लोग शादी से पहले यहां लड़की से वर्जीनिटी सर्टिफिकेट की मांग तक कर रहे हैं। इस बात के फिक्र को लेकर इस देश की औरतों में आर्टिफिशियल वर्जिनिटी पाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यहां तक की महिलाएं प्राइवेट पार्ट की सर्जरी भी करवा रही हैं। 

PunjabKesari
महिलाओं की इस सर्जरी को 'हायमनोप्लास्टी' कहा जाता है। इस सर्जरी में हाइमन को दोबारा बनाया जाता है। ईरान की महिलाएं देश में यह सर्जरी बेन होने के बावजूद भी इसका इस्तेमाल कर रही हैं। इसके पीछे का कारण कहीं न कहीं पुरुषों की सोच भी है। जब पुरुषों को लगा की लड़की वर्जिन नहीं है तो उसने महिला को छोड़ना बेहतर समझा।इस डर के कारण वर्जिन महिलाएं भी सर्जरी का सहारा ले रही हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static