डांडिया नाइट पर छाई देसी गर्ल की ट्रेडिशनल ड्रेस, कीमत जान कर हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2019 - 12:53 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'The Sky Is Pink' की प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में प्रियंका डांडिया नाइट के सिलसिले में अहमदाबाद में  अपनी फिल्म को प्रमोट करने अपने को एक्टर 'रोहित सराफ' के साथ शिरकत करने शामिल हुई। प्रियंका को पहली बार इतना जमकर डांडिया करते हुए स्पॉट किया गया है। प्रियंका इस अंदाज में बेहद खूबसूरत लग रही थी। चलिए आपको उनके लुक की एक झलक दिखाते है। 

PunjabKesari
उनके ड्रेसिंग स्टाइल की करें तो प्रियंका ने अनीता डोंगरे का फॉरेस्ट ग्रीन वेलवेट शरारा सूट पहना हुआ था। उन्होंने बैंगल्स भी पहने थे, उनका हेयरस्टाइल भी काफी अच्छा था। गोल्ड ईयररिंग्स और मांग टीके के साथ उनका यह लुक बहुत स्टनिंग लग रहा था। यह ड्रेस दिखने में तो सिंपल लगती है मगर इस ड्रेस की कीमत 1,65,000 इंडियन रुपये है। 

PunjabKesari

यहां पर उनके फिल्म की टीम भी एन्जॉय करते हुए नजर आए। 

PunjabKesari

एक बार प्रियंका स्ट्रीट डॉग्स को प्यार करती नज़र आईं। प्रियंका ने फ्लोरल प्रिंटेज ब्लैक कलर की साड़ी पहनी जिसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लैक स्ट्रेपी ब्लाउज कैरी किया जोकि उन्हें खूबसूरत लुक दे रहा था। वैसे तो प्रियंका को बहुत कम मौकों पर ट्रेडीशनल वियर में स्पॉट किया जाता हैं लेकिन उनका लुक हर बार चर्चा में आ जाता हैं। 

PunjabKesari

इससे पहले भी प्रियंका को साड़ी में देखा जा चुका हैं जिनमें उनका लुक काफी डिफरैंट होता हैं। दरअसल, प्रियंका साड़ी के साथ वेस्टर्न ट्विस्ट ब्लाउज कैरी कर अपने लुक को नया एक्सपेरिमेंट देती हैं जोकि फैंस को पसंद भी आता हैं। पैस्टल शियर साड़ी के साथ प्रियंका का बेकलेस ब्लाउज। 

PunjabKesari
डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की रैड एंड व्हाइट पोल्का डॉट्स साड़ी में  प्रियंका बहुत ही खूबसूरत लग रही है। ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। देसी गर्ल का यह लुक सबको बेहद पसंद आया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Recommended News

Related News

static