रणवीर की हाई एनर्जी का राज हैं ये 2 खास चीजें

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2019 - 09:09 AM (IST)

बॉलीवुड के मोस्ट एनर्जेटिक एक्टर रणवीर कपूर हमेशा अपनी एनर्जी लेवल को लेकर चर्चा में रहते हैं। हर कोई रणवीर को देखकर यह जानना चाहता है कि आखिर उनकी सॉलिड एनर्जी का राज क्या है? हाल में ही रणवीर की पत्नी दीपिका ने इस राज से पर्दा उठाया है। 

दीपिका ने बताया रणवीर की हाई एनर्जी का राज

दरअसल, दीपिका हाल में ही कोच्चि में एक इवेंट अटेंड करने पहुंची। दीपिका से जब पूछा गया कि रणवीर की हाई एनर्जी का राज क्या है तो दीपिका ने कहा रणवीर को घर से निकलते ही पता नहीं क्या हो जाता है। वो एकदम डिफरेंट पर्सन बन जाते हैं।' रणवीर की मॉर्निंग डाइट को लेकर दीपिका ने कहा, 'मैं उन्हें ब्रेकफास्ट में बस बादाम और नारियल पानी देती हूं।' दीपिका के इस जवाब से ही आप अंदाजा लगा सकते है कि रणवीर का ब्रेकफास्ट ही उनकी एनर्जी का राज है।

रणवीर को पसंद हैं घर का बना खाना

खुद को फिट रखने के लिए रणवीर  स्ट्रिक डाइट फॉलो करते हैं। रणवीर चाहें कितने भी भूखें हो खाना वो घर का ही खाते हैं। आउटडोर शूटिंग में वह सैलेड्स और सब्जियों का सेवन करते हैं। वह प्रोटीन रिच डाइट लेते है। डाइट में उनका सबसे फेवरेट फूड है चिकन और फिश।  हर तीन घंटे पर वह कुछ न कुछ खाते हैं। इन तीन घंटों पर वो नट्स, भूने चने, भूना मक्का और फ्रूट्स होता है। रणवीर का कहना है कि अगर आप एक हेल्दी बॉडी चाहते हैं तो हर तीन घंटे पर कुछ न कुछ जरूर खाएं। कई बार तो वह नो शुगर और अल्कोहल को भी अपनी डाइट से गायब कर देते हैं।
PunjabKesari, ranveer singh eating

हर दिन एक्सरसाइज करते हैं रणवीर

रणवीर एक्सरसाइज को लेकर काफी जूनूनी है। वह रोजाना एक्सरसाइज करते है।  बीमार होने पर भी वह वर्कआउट को करते जरूर हैं भले उसका टाइम थोड़ा कम हो जाए। वह वेट लिफ्टिंग, रनिंग पर फोकस करते हैं।
PunjabKesari, ranveer singh

स्विमिंग और साइकिलंग से भी है प्यार

रणवीर के वर्कआउट की बात हो रही तो उनके अल्टिमेट वर्कआउट रुटीन प्लान को इग्नोर नहीं किया जा सकता क्योंकि अन्य बॉलीवुड एक्टर्स से अलग उनका ये वर्कआउट सेशन होता है। अपने एब्स को बनाए रखने के लिए क्रंचेस के साथ वह डाइट को भी महत्व देते हैं। रणवीर को एक्सरसाइज में चेंजेस बहुत पंसद है ताकि बोरियत न हो इसलिए वो स्विमिंग और साइकिलिंग को भी खूब एंज्वॉय करते हैं।

अगर आप भी रणवीर की तरह फिट दिखना चाहती है तो उनके इस डाइट प्लान और एक्सरसाइज रूटीन को जरूर फॉलो करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static